पुल से लटकती मिली मजदूर की लाश
बस्ती (पीएमए)। लालगंज थानांतर्गत बानपुर पुल में बंधी नॉयलान की रस्सी से मंगलवार की सुबह एक अधेड़ का शव लटकता मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक के शरीर का कुछ हिस्सा नदी में डूबा हुआ था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक की पहचान कर घरवालों को सूचना दी।
थानाध्यक्ष रोहित कुमार उपाध्याय का कहना है कि प्रथमदृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। घटना की वजह की पड़ताल की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह पूरी तरह साफ हो सकेगी। बानपुर गांव निवासी राजेन्द्र (50) पुत्र मुराली मेहनत-मजदूरी का काम करता था। परिवार में बूढ़ी वृद्धा के अलावा पत्नी फूलमती व पांच बच्चे हैं। इन सभी की जिम्मेदारी राजेन्द्र पर थी। उसकी पत्नी फूलमती का काफी दिनों से इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि पारिवारिक जिम्मेदारियों को लेकर वह परेशान चल रहा था।
परिजनों के अनुसार सोमवार की रात में खाना खाने के बाद राजेन्द्र घर के बाहर सोया था। देर रात उसे गायब देख परिजनों ने सोचा कि गांव में ही स्थित दूसरे मकान पर सोने चले गए होंगे। सुबह गांव से करीब एक किलोमीटर दूर स्थित बानपुर पुल की दीवार से राजेन्द्र का शव लटकता मिला।
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 7007529997, 9918557796
600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA, जानिए इसके फायदे, खुराक और किमत