Homeहरदोईपंचायती राज के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए गंभीरता से किया जाय कार्य:...

पंचायती राज के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए गंभीरता से किया जाय कार्य: डीएम

पंचायती राज के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए गंभीरता से किया जाय कार्य: डीएम

वित्तीय मामलों में विशेष सावधानी रखें, गड़बड़ी के मामलों में होगी कठोर कार्रवाई: एमपी सिंह
प्रदीप कुमार
हरदोई। रसखान प्रेक्षागृह एवं जेके ग्रैण्ड रिसोर्ट में जनपद के सभी पंचायत सहायको, सचिवों की आज बैठक हुई। जिलाधिकारी ने बैठक में कहा कि पंचायती राज के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए गंभीरता से कार्य किया जाए। पंचायत सहायक पंचायत भवनों में नियमित रूप से बैठें।

शासनादेश के अनुरूप अपने कार्यों का निर्वहन करें। इन्हीं पंचायत भवनों में बीसी सखी भी बैठेंगी। पंचायत भवनों में बायोमेट्रिक उपस्थिति सुनिश्चित की जाए। बिना बायोमेट्रिक उपस्थिति के वेतन जारी नही किया जाए। ग्राम विकास अधिकारी व ग्राम पंचायत अधिकारी अपने क्षेत्रों में जाएं। ग्राम पंचायतों में नियमित रूप से खुली बैठक करायी जाए।

ग्राम पंचायत सदस्यों से नियमित संवाद किया जाए। खण्ड विकास अधिकारी प्रत्येक माह बैठकों की रिपोर्ट प्रेषित करें। पंचायत सहायक आयुष्मान कार्ड बनाने में पूरा सहयोग करें। अपनी-अपनी ग्राम पंचायत में उन लोगों की सूची बना ली जाए जिनके आयुष्मान कार्ड नही बने हैं। ऐसे लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए लक्ष्य के अनुरूप नियमित रूप से कार्य किया जाए।

कार्य को एक माह में शत-प्रतिशत पूर्ण करने का प्रयास गंभीरता से किया जाए। आयुष्मान कार्ड बनाने में यदि कोई तकनीकी समस्या आती है तो आयुष्मान के जिला समन्वयक से संपर्क किया जा सकता है। जिनको कार्य करने में कोई परेशानी हो रही है उनको इस कार्य हेतु प्रशिक्षित किया जाए। आशा बहू व आंगनबाड़ी कार्यकर्त्री का भी सहयोग लिया जाए। गरीबों के इलाज के लिए सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है।

जिन ग्रामों में पंचायत भवन व सामुदायिक शौचालय क्रियाशील नही है वहाँ 20 अप्रैल तक पूरी तरह से इन्हे संचालित किया जाए। पंचायत सहायक भी ग्राम से संबंधित कोई भी सूचना दे सकते हैं। ऑपरेशन कायाकल्प के अंतर्गत प्रत्येक विद्यालय में बाउन्ड्री व फर्नीचर को छोड़कर अन्य कार्य 20 अप्रैल से पहले पूर्ण कर लिया जाए। उन्होंने माधोगंज विकास खण्ड के परनखा ग्राम में सोलर पैनल की चोरी को लेकर एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने बैठक में अनुपस्थित रहने वाले पंचायत सहायकों का एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। ग्राम पंचायत अधिकारी तथा ग्राम विकास अधिकारी वित्तीय मामलों में विशेष सावधानी रखें। वित्तीय गड़बड़ी के मामलों में कठोर कार्रवाई की जाएगी। वित्तीय नियमों का अनुपालन सुनिश्चित किया जाए।

ग्राम में सरकारी दायित्वों के निर्वहन में निष्पक्षता रखी जाए। वृद्धावस्था, निराश्रित महिला एवं दिव्यांग पेंशन के लाभार्थियों की आधार सीडिंग का कार्य जल्द पूर्ण किया जाए। सामूहिक विवाह योजना के लिए ग्राम में पात्रों का चयन कर सूची प्रेषित की जाए। निराश्रित गोवंशों के संरक्षण का अवशेष कार्य जल्द पूर्ण किया जाए। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी सौम्या गुरुरानी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी राजेश तिवारी, डीडीओ एपी सिंह व अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read