मन्दिर तोड़े जाने के विरोध में झलका महिलाओं का दर्द
प्रशासन से लगायी संरक्षण की गुहार
तेजस टूडे ब्यूरो
दीपक कुमार
मुगलसराय, चन्दौली। स्थानीय नगर क्षेत्र में एक मंदिर को तोड़े जाने की सूचना के बाद स्थानीय महिलाओं में गहरा आक्रोश और भावनात्मक प्रतिक्रिया देखने को मिली। मंदिर परिसर पहुंचीं महिलाओं ने इस कार्रवाई का विरोध करते हुए कहा कि यह केवल एक धार्मिक स्थल नहीं, बल्कि वर्षों से लोगों की आस्था और भावनाओं का केंद्र रहा है। विरोध कर रही महिलाओं का कहना है कि मंदिर से क्षेत्र के लोगों की गहरी धार्मिक आस्था जुड़ी हुई है और इसे किसी भी स्थिति में नहीं तोड़ा जाना चाहिए। उन्होंने प्रशासन से इस निर्णय पर पुनर्विचार करने की मांग करते हुए कहा कि जनभावनाओं का सम्मान किया जाय।
महिलाओं ने लोक निर्माण विभाग और स्थानीय प्रशासन से अपील किया कि मंदिर को बचाने के लिए वैकल्पिक समाधान तलाशा जाए। उनका कहना था कि धार्मिक स्थलों से लोगों का भावनात्मक जुड़ाव होता है, इसलिए ऐसे मामलों में संवेदनशीलता के साथ निर्णय लिया जाना चाहिए। एक महिला ने भावुक होकर कहा कि वह बचपन से इस मंदिर को देखती आ रही हैं और इसे टूटते देखने की कल्पना भी नहीं कर सकतीं। उन्होंने इसे पूरे क्षेत्र की आस्था से जुड़ा विषय बताया। फिलहाल स्थानीय लोगों की मांग है कि प्रशासन जनभावनाओं को ध्यान में रखते हुए मामले की समीक्षा करे और मंदिर को सुरक्षित रखने की दिशा में उचित कदम उठाये।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।








600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA






