जिसने नारी आरक्षण बिल का किया विरोध, उसका साथ महिलाएं कभी नहीं देगी: मंत्री
प्रीपेड स्मार्ट मीटर को पोस्ट पेड में बदलने के फैसले का स्वागत करती हूं: अदिति
तेजस टूडे सं.
अनुभव शुक्ला
रायबरेली। जिले के दो दिग्गज नेताओं ने बंगाल चुनाव में जीत और स्मार्ट मीटर के प्रदेश में रोक लगाये जाने के बाद विपक्ष पर जुबानी हमला बोला है। हरचंदपुर विधानसभा क्षेत्र स्थित सतांव में स्थित नवनिर्मित नवीन मंडी परिसर का हवन पूजन कर सूबे के राज्यमंत्री (स्वत्रंत प्रभार) व एमएलसी दिनेश प्रताप सिंह ने हवन पूजन के साथ लोकार्पण किया है जिसके 150 विकास परियोजनाओं का भी लोकार्पण कर विकास को पंख लगाया है। प्रदेश सरकार द्वारा प्रीपेड स्मार्ट मीटर को पोस्टपेड मीटर में बदलने के कैबिनेट के फैसले पर राज्यमंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि प्रदेश की योगी सरकार बिजली उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए प्रतिबद्ध है और स्मार्ट मीटर में जो गड़बड़ियां आ रही थी, उसी को ध्यान में रखते हुए प्रदेश सरकार ने यह फैसला लिया है। यह फैसला निश्चित ही बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत प्रदान करेगा। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पश्चिम बंगाल के चुनाव परिणाम के बाद सपा मुखिया अखिलेश यादव पर महिला आरक्षण बिल का विरोध करने का परिणाम बताए जाने पर राज्यमंत्री दिनेश सिंह ने कहा की जिसने भी महिला आरक्षण बिल का विरोध किया उसके साथ महिलाएं कभी नहीं देगी। वहीं सदर विधायक अदिति सिंह ने कहा कि महिलाओं को सम्मान देने के लिए प्रदेश सरकार के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने एक विशेष सत्र का आयोजन किया और जो परिणाम पश्चिम बंगाल में आया है, वह निश्चित ही महिलाओं को आरक्षण देने का विरोध करने वालों को उससे कुछ न कुछ सिखना जरूर चाहिए। प्रीपेड स्मार्ट मीटर को पोस्ट पेड मीटर में बदलने के कैबिनेट के फैसले का स्वागत करती हूं। प्रीपेड स्मार्ट मीटर को लेकर सरकार पारदर्शिता लाना चाहती थी लेकिन शिकायत ज्यादा हुई जिसके चलते सरकार ने जो फैसला लिया वो स्वागत योग्य है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।








600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA



