Advertisement

पार्क में बैठी महिला ने नस काटकर किया आत्महत्या का प्रयास

पार्क में बैठी महिला ने नस काटकर किया आत्महत्या का प्रयास

मथुरा। डायविल नगर स्थित पार्क में रविवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब एक महिला ने ब्लेड से कलाई काटकर आत्महत्या का प्रयास किया। महिला का तेजी से खून बहने लगा। मार्क में माजूद लोग महिला को निकट के एक निजी अस्पताल में ले गए। मौके पर पुलिस और परिजन भी पहुंच गए। आत्महत्या करने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।

बस की टक्कर से चौकीदार की मौत

सोमवार सुबह करीब साढ़े दस बजे डायविल नगर स्थित पार्क में राधासिटी निवासी एक महिला आई और बैंच पर बैठ गई। तभी व्यथित महिला ने अचानक ब्लेड से अपनी कलाई काट ली। खून तेजी से बहने लगा। कलाई से खून बहता देख पार्क में हड़कंप मच गया। लोगों ने महिला को संभालने का जतन किया। महिला के पास रखने मोबाइल पर लगातार कॉल आ रही थी। तभी पार्क में मौजूद लोगों ने कॉल उठाकर महिला की स्थिति उसके परिजनों को बताई। कुछ ही समय में पार्क में परिजन और क्षेत्रीय पुलिस भी मौके पर पहुंची। महिला एक ही बात बार-बार कह रही थी, मुझे मरना है, मुझे मर जाने दो..।

प्रेमी ने प्रेमिका के प्राइवेट पार्ट पर ब्लेड से किया हमला

लोग घायल महिला को आनन-फानन में निकट के निजी अस्पताल में उपचार के लिए ले गए। जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि महिला दो बच्चे हैं। लड़का की उम्र 16 वर्ष और लड़की की उम्र 12 वर्ष हैं। कृष्णा नगर चौकी प्रभारी राकेश कुमार का कहना है कि पति-पत्नी का आपस का विवाद था। उस समय कारण पत्नी ने हाथ काट लिया था। पत्नी ने पहले भी ऐसा कर लिया। प्राथमिक उपचार के बाद महिला अपने घर चली गई है।

हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 7007529997, 9918557796



 

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA, जानिए इसके फायदे, खुराक और किमत

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Read More

Recent