संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत

संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत

केराकत, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के रामपुर भौरा में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। इसके बाद मृत महिला का शव जलाये जाने पर आक्रोशित मायकेवालों ने पेट्रोल छिड़ककर आग लगाकर मार डालने का आरोप लगाया है। आरोप है कि चोरी से मृतका के शव को जला दिया गया। तहरीर मिलने के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

सड़क के किनारे खड़ी ट्रेलर में दूसरी ट्रेलर घुसी, चालक व क्लीनर घायल

आजमगढ़ के तरवां थानान्तर्गत नौरसियां गांव के सुग्रीव सिंह ने आरोप लगाया कि उनकी बहन देवमती सिंह का विवाह अनिल सिंह निवासी भौरा थाना केराकत के साथ हुआ था। दोनों से एक पुत्री प्रतिमा सिंह है जिसकी शादी हो चुकी है और ससुराल बक्शा में है। अनिल कलकत्ता में रहते हैं जो चार दिन पूर्व अपने घर आये। हमारी बहन को पेट्रोल छिड़ककर जलाकर मार डाला गया।

नए कप्तान की तलाश: जानिए फ्यूचर में कौन संभाल सकता है टीम इंडिया की कमान

मात्र 8-10 घरवाले ही लाश लेकर घाट पर पहुंचे और आग लगाकर चल दिया। इसकी जानकारी न तो हमें दिया और न ही उनकी पुत्री को दिया गया। मृतका के भाई ने बताया कि पहले भी यह उसे जान से मारने की कोशिश किया था और घर से बाहर भी निकाल दिया था। मायके वालों ने तहरीर देकर पति समेत उनके भाईयों के खिलाफ मुकदमा दर्जकर कार्रवाई की मांग किया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 7007529997, 9918557796



 

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA, जानिए इसके फायदे, खुराक और किमत

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Read More

Recent