सावनी मौर्य उन्नाव। असोहा थाना क्षेत्र के केवनी गांव में दूध गर्म करते समय महिला की साड़ी में आग लग गई। इसमें वह गंभीर रूप से झुलस गई। अस्पताल ले जाने के दौरान उसकी मौत हो गई। केवनी निवासी संध्या (36) शुक्रवार देर शाम गैस चूल्हे पर दूध गर्म कर रही थी। इसी दौरान उनके पल्लू में आग लग गई।
जब तक वह समझ पातीं आग फैल गई। चीख सुनकर परिजन उनके पास पहुंचे और किसी तरह आग बुझाई। संध्या को इलाज के लिए लखनऊ के निजी अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टर ने हालत गंभीर बताकर भर्ती करने से इन्कार कर दिया। दूसरे अस्पताल ले जाते समय संध्या की सांसें थम गईं। परिजनों ने घटना की तहरीर दी है। संध्या की शादी दस साल पहले हुई थी। उसके दो बेटियां श्रेया (6) और प्रिया (2) हैं। इस बाबत पूछे जाने पर एसओ सुरेश सिंह ने बताया कि मृतका के मायके वालों ने तहरीर नहीं दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।