करेंट की चपेट में आने से महिला की हुई मौत
पहले पिता, अब माता की मौत से बच्चों में मचा कोहराम
तेजस टूडे ब्यूरो
अश्विनी सैनी
उन्नाव। बिहार थाना क्षेत्र के पनई बुजुर्ग गांव में शनिवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहाँ कपड़े फैलाते वक्त करंट की चपेट में आने से एक 46 वर्षीय महिला की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। जानकारी के अनुसार पनई बुजुर्ग निवासी कुसमा 50 पत्नी स्व. महेश कश्यप शनिवार सुबह नहाने के बाद घर के आंगन में कपड़े फैला रही थीं। कपड़े सुखाने के लिए बांधी गई रस्सी असल में एक लोहे का तार थी जो ऊपर लगे टीन शेड के संपर्क में थी। टीन शेड में बिजली का करंट उतर आने के कारण पूरे तार में करंट फैल गया। जैसे ही कुसमा ने गीले कपड़े तार पर डाले तो वह चिपक गईं जिससे उनकी घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई।
बेटे ने मां को मृत अवस्था में देख रो पड़ा
घटना के कुछ समय बाद कुसमा के छोटे बेटे गोलू (14 वर्ष) ने मां को आवाज लगाई। कोई जवाब न मिलने पर जब वह पास गया तो उसने अपनी मां को अचेत अवस्था में पड़ा देखा। आनन-फानन में परिजन उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सुमेरपुर ले गये जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
शादी की खुशियां मातम में बदलीं
मृतका कुसमा के तीन बेटे— सूरज, सोनू और गोलू हैं। बताया जा रहा है कि सबसे बड़े बेटे सूरज की शादी महज चार महीने बाद होने वाली थी जिसकी तैयारियां घर में चल रही थीं। इस हादसे ने शादी की खुशियों को मातम में बदल दिया है। कुसमा के पति महेश की मृत्यु 8 वर्ष पहले ही हो चुकी थी।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा
घटना की सूचना मिलते ही भगवंतनगर चौकी इंचार्ज पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। एसओ राहुल सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।








600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA







