Advertisement

अज्ञात वाहन की ठोकर से महिला की हुई मौत

अज्ञात वाहन की ठोकर से महिला की हुई मौत

अब्दुल शाहिद
बाबागंज, बहराइच। रुपईडीहा थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे 927 मार्ग रुपईडीहा नहर चौराहे के पास एक महिला को किसी अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दी जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार महिला की पहचान कलावती पत्नी राजाराम जो लखीमपुर जिले के हसनपुर कटौली के रहने वाली बताई जा रही है।

सूत्रों के अनुसार महिला पास के ही मोहसिन ब्रिक फील्ड ईंट भट्टे पर कार्य करती थी जो नहर चौराहे पर अपनी दवा लेने के लिए आई थी। सड़क पार करते हुए अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दी जिससे उसका सर फट गया और तत्काल उसकी मृत्यु हो गई। मौके पर मृतक महिला के पति उसका लड़का व पुलिस बल मौजूद है। शव का पंचनामा कर अंत्य परीक्षण के लिए जिला चिकित्सालय भेजा जा रहा है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Read More

Recent