महिला सिपाही ने किया खुदकुशी का प्रयास, थानाध्यक्ष पर अभद्रता का आरोप

महिला सिपाही ने किया खुदकुशी का प्रयास, थानाध्यक्ष पर अभद्रता का आरोप

कानपुर(पीएमए)। महिला थाने में तैनात एक महिला सिपाही ने जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर उसको किदवई नगर स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों ने सिपाही हालत खतरे से बाहर बताई है। महिला सिपाही ने थानाध्यक्ष पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। देर रात मामले की जानकारी पुलिस कमिश्नर से लेकर अन्य आलाधिकारियों को हुई।

नवजात बेटे व मासूम बेटी के साथ महिला ने की आत्महत्या, जानिए क्या है मामला

एसीपी बाबूपुरवा को मौके पर भेजा गया है। मामले की जांच के आदेश दिए गए हैं। मूलरूप से सदर बाजार, झांसी की रहने वाली महिला सिपाही वर्षा राय 2016 बैच की सिपाही हैं। वर्तमान में उनकी किदवई नगर महिला थाने में तैनाती है। महिला सिपाही के पति पंकज राय भी सिपाही हैं। उनकी चित्रकूट के राजापुर थाने में तैनाती है।
पंकज के मुताबिक वर्षा किदवई नगर में किराये के मकान में अपनी एक साल की बच्ची की साथ रहती है। रविवार देर शाम जब वह वहां पहुंचे तो देखा कि वर्षा अचेत हालत में पड़ी थीं। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। सोमवार देर रात यह मामला सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, तब पुलिस के उच्चाधिकारियों को पता चला। एडिशनल सीपी आकाश कुलहरि ने एसीपी बाबूपुरवा आलोक सिंह को अस्पताल भेजा। देर रात तक एसीपी परिजनों से बातचीत कर मामले की तफ्तीश में जुटे रहे।

होटल के कमरे में मिली डॉक्टर की लाश

25 दिन पहले वर्षा का महिला थाने में तबादला हुआ था। पंकज का कहना है कि वर्षा ने बताया था कि महिला थानाध्यक्ष स्नेहलता का उनके प्रति व्यवहार अच्छा नहीं है। इन्हीं सब बातों को लेकर कुछ दिन पहले विवाद भी हुआ था। उनका कहना है कि इसी से क्षुब्ध होकर उनकी पत्नी ने खुदकुशी का प्रयास किया।
महिला थानाध्यक्ष ने बताया कि वर्षा 16 जुलाई से गैर हाजिर चल रही हैं। वह ड्यूटी पर नहीं आई और न ही कोई जानकारी दी। अब क्या हुआ, कैसे हुआ, उनको नहीं मालूम। आशंका है कि दोनों के बीच हुए विवाद की वजह से महिला सिपाही गैरहाजिर चल रही थीं।

महिला सिपाही के जहरीला पदार्थ खाने की घटना रविवार देर शाम की है। किदवई नगर पुलिस समेत कई अन्य पुलिस अफसरों को इसकी जानकारी थी। मगर जब सोमवार देर रात मामला सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तब उच्चाधिकारियों ने ऐसी किसी घटना की जानकारी होने से इंकार कर दिया। उनका कहना था कि इसी दौरान उनको भी घटना की जानकारी हुई है। साफ है कि घटना को थानेदार व अन्य अफसर छिपाए रहे।
देर रात घटना की जानकारी हुई है। एसीपी को मौके पर भेजकर जांच कराई जा रही है।
आकाश कुलहरि, एडिशनल सीपी

हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 7007529997, 9918557796



 

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA, जानिए इसके फायदे, खुराक और किमत

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Read More

Recent