महिला ने देवर पर लगाया छेड़खानी व मारपीट का आरोप | #TEJASTODAY
चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने रविवार को पुलिस को तहरीर देकर अपने देवर पर छेड़खानी व मारपीट का आरोप लगाया है पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
क्षेत्र के बरौद गांव निवासी एक महिला ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि रविवार की रात वह अपने कमरे में सो रही थी कि अचानक उसका देवर कमरे में घुस कर उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा जिसका विरोध करने पर देवर ने मारा पीटा और जान से मारने की धमकी दी है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।