नवागत जिला विद्यालय निरीक्षक का स्वागत
विज्ञान गतिविधियों को गति देने पर हुई चर्चा
तेजस टूडे ब्यूरो
आशीष पचौरी
फिरोजाबाद। शिक्षा जगत में नई ऊर्जा और बेहतर समन्वय की उम्मीदों के बीच नवागत जिला विद्यालय निरीक्षक मुदिता पाण्डेय का सम्मान समारोह हुआ। जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय, दबरई में आयोजित कार्यक्रम में जिला विज्ञान क्लब के प्रतिनिधियों ने उनका स्वागत करते हुए शिक्षा एवं विज्ञान के क्षेत्र में जनपद के विकास को लेकर विचार-विमर्श किया। इस मौके अवसर पर जिला विज्ञान क्लब के जिला समन्वयक एवं एम.डी. जैन इंटर कॉलेज सिरसागंज के प्रवक्ता अश्वनी जैन ने पुष्प एवं सम्मान पत्र भेंट कर नवागत जिला विद्यालय निरीक्षक का अभिनंदन किया। साथ ही कहा कि मुदिता पाण्डेय शिक्षा क्षेत्र में अपने अनुभव, प्रशासनिक दक्षता और सकारात्मक कार्यशैली के लिए जानी जाती हैं। जनपद में विभिन्न शैक्षिक संस्थानों में उनकी पूर्व जिम्मेदारियों के दौरान किए गए कार्यों को व्यापक सराहना मिली है।
श्री जैन ने विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में विद्यार्थियों के बीच वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देने और नवाचार आधारित गतिविधियों को नई दिशा मिलेगी। जिला विज्ञान क्लब विद्यार्थियों में विज्ञान के प्रति रुचि विकसित करने और वैज्ञानिक दृष्टिकोण को मजबूत बनाने के लिए निरंतर कार्य करता रहेगा। जिला विद्यालय निरीक्षक मुदिता पाण्डेय ने विज्ञान आधारित शैक्षिक कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से संचालित करने पर जोर दिया। उन्होंने इन्सपायर अवार्ड योजना, विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी, विज्ञान संगोष्ठी सहित अन्य नवाचार गतिविधियों को विद्यालय स्तर तक व्यापक रूप से पहुंचाने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। विद्यार्थियों में जिज्ञासा, शोध की भावना और वैज्ञानिक सोच विकसित करना समय की आवश्यकता है तथा इसके लिए विद्यालयों, शिक्षकों और विज्ञान क्लबों को मिलकर कार्य करना होगा। कार्यक्रम के अंत में शिक्षा और विज्ञान के क्षेत्र में बेहतर समन्वय स्थापित करने का संकल्प व्यक्त किया गया।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।









600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA







