HomeJaunpurनवागत कुलसचिव का हुआ स्वागत

नवागत कुलसचिव का हुआ स्वागत

उप कुलसचिव अमृत लाल को दी गयी भावभीनी विदाई
तेजस टूडे सं.
विरेन्द्र यादव
सरायख्वाजा, जौनपुर। पूर्वांचल विश्वविद्यालय के कुलपति सभागार में समारोह का आयोजन हुआ जहां विश्वविद्यालय कर्मचारी संघ द्वारा नवागत कुलसचिव केश लाल का स्वागत करते हुये स्थानांतरित उप कुलसचिव अमृत लाल को भावभीनी विदाई दी गई।
कार्यक्रम में उपस्थित शिक्षकों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने अपने संस्मरण साझा करते हुए अमृत लाल के कार्यकाल को स्मरणीय बताया। साथ ही कहा कि उन्होंने अपनी सक्रियता, कर्मठता तथा सहयोगी भाव से विश्वविद्यालय को नई ऊँचाइयों तक पहुंचाने हेतु उल्लेखनीय योगदान दिया है। उन्हें स्मृति-चिह्न भेंट करके सम्मानित किया गया। विदित हो कि अमृत लाल का स्थानांतरण श्री गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय मुरादाबाद में परीक्षा नियंत्रक पद पर हुआ है। कुलपति प्रो. वंदना सिंह ने कहा कि अमृत लाल ने त्वरित निर्णय एवं कार्य निष्पादन की अद्वितीय क्षमता से विश्वविद्यालय प्रशासन को मजबूत आधार प्रदान किया। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह अनुभव उनके आगामी कार्यकाल को नई दिशा देगा। साथ ही प्रो. सिंह ने नवागत कुलसचिव केश लाल का स्वागत करते हुए आशा प्रकट किया कि वे अपने उत्साह, सक्रिय दृष्टिकोण और समर्पण भाव से विश्वविद्यालय की प्रगति को गति प्रदान करेंगे।
नवागत कुलसचिव केश लाल ने निष्ठा, पारदर्शिता और सामूहिक सहयोग के साथ अपने दायित्वों के निर्वहन का संकल्प लिया तथा विश्वविद्यालय परिवार से टीम-भावना के साथ कार्य करने का आह्वान किया। कर्मचारी संघ के अध्यक्ष एवं महामंत्री ने कुलपति प्रो. वंदना सिंह को विश्व के दो प्रतिशत शीर्ष वैज्ञानिकों की प्रतिष्ठित सूची में शामिल किए जाने पर पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र अर्पित कर सम्मानित किया।
इस अवसर पर वित्त अधिकारी आत्म प्रकाश धर द्विवेदी, परीक्षा नियंत्रक डॉ. विनोद सिंह, प्रो. मानस पाण्डेय, प्रो. मनोज मिश्र, प्रो. राजेश शर्मा, प्रो. प्रमोद यादव, उप कुलसचिव बबिता, सहायक कुलसचिव सरला यादव सहित अनेक वरिष्ठ प्राध्यापक, अधिकारी, कर्मचारीगण आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन सुशील प्रजापति ने किया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read