चार राज्यों के प्रभारी का हुआ स्वागत
दीपक कुमार
मुगलसराय, चन्दौली। भारतीय समाचार पत्र विक्रेता संघ उत्तर प्रदेश महामंत्री भागवत नारायण चौरसिया के नेतृत्व में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन हमसफर ट्रेन से लुधियाना से धनबाद जाते प्रातः 4 राज्य बिहार बंगाल उड़ीसा झारखंड के प्रभारी रामरक्षा सिंह का गगनभेदी नारा व माल्यार्पण कर शानदार स्वागत किया गया।
समाचार पत्र वितरकों के कल्याण के लिए व्यापक रूप से चर्चा हुआ संघ के प्रदेश महामंत्री भागवत नारायण चौरसिया ने कहा कि उत्तर प्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को संघ के संरक्षक इंजीनियर पीके मल व प्रदेश अध्यक्ष राम श्रेष्ठ पासवान ने 12 सूत्री मांग पत्र दिया हुआ है। मुझे पूर्ण रुप से विश्वास है कि सभी मांगे बहुत जल्द पूरा होगा। स्वागत करने वालों में भागवत नारायण चौरसिया, विजय जायसवाल, गुड्डू जायसवाल, पवन तिवारी, अनिल तिवारी, अमित शर्मा आदि रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।









