हीट वेव से राहगीरों के बचाव के लिये लगा प्याऊ
रेडक्रास पैटर्न सदस्य/जिपं अध्यक्ष ने किया उद्घाटन

तेजस टूडे ब्यूरो
एम अहमद/मुवस्सिर आलम
श्रावस्ती। जनपद में हीटवेव से नागरिकों के बचाव के लिए आज रेडक्रास के पैटर्न/जिला पंचायत अध्यक्ष दद्दन मिश्र ने फोर लेन पुल के समीप विकास फिलिंग सेंटर पर निःशुल्क प्याऊ का शुभारंभ किया। उनके साथ अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) ललित कुमार, डिप्टी कलेक्टर रवेंद्र कुमार, आपदा विशेषज्ञ/सचिव रेडक्रास अरुण मिश्र ने राहगीरों को पानी एवं गुड़ वितरित कर उन्हे हीटवेव से बचाव के लिए अधिक से पानी पियें। इस अवसर पर दद्दन मिश्र ने बताया कि इस वर्ष पूरे उत्तर प्रदेश मे भीषण गर्मी पड़ रही है आज जनपद का तापमान 42 डिग्री तक पहुंच गया है। ऐसे मे आमजन को अधिक से अधिक पानी पीना चाहिए। जनपद के समाजसेवियों से अनुरोध है ज्यादा से ज्यादा मात्रा मे प्याऊ शुरू करें। इंसानों के अलावा जानवरों पशु पक्षियों के भी पीने के लिए पानी की व्यवस्था करें। आज विकास फिलिंग सेंटर पर निरूशुल्क प्याउ शुरू किया गया है। इसी प्रकार अन्य जगहों पर भी रेडक्रास और आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के माध्यम से प्याऊ शुरू किये जा रहे हैं। जनपद वासियों को हीटवेव से बचाने के लिए हर संभव प्रयास किये जायेंगे।
अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) ललित कुमार ने बताया कि बढ़ती गर्मी को देखते हुए प्रशासन अलर्ट है प्याऊ, वाटर कूलर सहित अन्य माध्यमों से पेयजल उपलब्ध कराया जा रहा है। संयुक्त जिला अस्पताल भिनगा मे रैनबसेरा संचालित है स्वास्थ्य इकाईयों मे ओ आर एस की उपलब्धता है। साथ ही हीटवेव से बचाव के लिए दवाओं की भी व्यवस्था है। जिला अस्पताल एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर कोल्ड रूम स्थापित किये गये हैं। समाज सेवियों और सक्षम नागरिकों से प्याऊ खोलने की अपील की जा रही है। रेडक्रास सचिव अरुण मिश्र ने बताया की हीटवेव से बचाव के लिए जल का महत्व बहुत अधिक है, इसलिए रेडक्रास लगातार प्याऊ संचालन पर जोर दे रही है। आगामी दिनों मे और भी प्याऊ की शुरुआत की जायेगी।आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।







600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA






