भीषण गर्मी में पानी का संकट गहराया, ग्रामीणों में आक्रोश, विभाग पर लापरवाही का आरोप
तेजस टूडे ब्यूरो
सुधीर सोनी
कर्नलगंज, गोण्डा। स्थानीय विद्युत उपकेंद्र से जुड़े शाहपुर धनावा और पूरे अजब ग्राम पंचायत के ग्रामीण पिछले 24 घंटे से बिजली संकट झेलने को मजबूर हैं। लगातार बिजली आपूर्ति ठप रहने से गांवों में हाहाकार मचा हुआ है। भीषण गर्मी के बीच लोगों का जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद बिजली विभाग के जिम्मेदार अधिकारी समस्या समाधान को लेकर गंभीर नहीं हैं।
ग्रामीणों के अनुसार बीते 24 घंटे से गांव में बिजली नहीं आई जिससे पेयजल संकट गहरा गया है। घरों में लगे समर्सिबल और पानी की मोटरें बंद पड़ी हैं जिसके चलते लोगों को पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। छोटे बच्चों, बुजुर्गों और मरीजों की हालत सबसे ज्यादा खराब है। गर्मी और उमस से लोग रात भर जागने को मजबूर हैं। बिजली कटौती का असर बच्चों की पढ़ाई पर भी साफ दिखाई दे रहा है। परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्र अंधेरे में पढ़ाई नहीं कर पा रहे हैं। वहीं मोबाइल तक चार्ज न होने से लोगों की संपर्क व्यवस्था भी प्रभावित हो रही है।
ग्रामीणों ने बिजली विभाग पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि विभाग समय पर बिजली बिल वसूलने में तो पूरी सख्ती दिखाता है लेकिन जब उपभोक्ताओं को सुविधा देने की बात आती है तो जिम्मेदार अधिकारी गायब नजर आते हैं। लोगों का कहना है कि शिकायतों के बाद भी न कोई कर्मचारी मौके पर पहुंचा और न ही सप्लाई बहाल करने की कोई ठोस जानकारी दी गई। गांव के लोगों में विभागीय लापरवाही को लेकर भारी नाराजगी है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हुई तो वे प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे जिसकी जिम्मेदारी पूरी तरह बिजली विभाग की होगी। ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप कर बिजली आपूर्ति बहाल कराने और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।








600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA







