Homeगयावांछित नक्सली को शेरघाटी से किया गया गिरफ्तार

वांछित नक्सली को शेरघाटी से किया गया गिरफ्तार

वांछित नक्सली को शेरघाटी से किया गया गिरफ्तार

विनोद विरोधी
गया। जिले के बाराचट्टी प्रखंड के बीबीपेसरा स्थित ई- समवाय सशस्त्र सीमा बल 29 वी वाहिनी की टीम ने पोकलेन मशीन को जलाने के मामले में शामिल हार्डकोर नक्सली जयराम यादव को गिरफ्तार किया। गुप्त सूचना के आधार पर 29 वी वाहिनी सशस्त्र सीमा बल गया के कमांडेंट एचके गुप्ता के निर्देशानुसार असिस्टेंट कमांडेंट रामवीर कुमार के नेतृत्व में सशस्त्र सीमा बल बीबीपेसरा की टीम एवं टेक्निकल सेल गया के संयुक्त कार्रवाई के दौरान बांछित नक्सली जयराम यादव को शेरघाटी एरिया से गिरफ्तार किया गया। नक्सली जयराम यादव पर वर्ष 2016 में जिले के परैया थाना कांड संख्या 70/2016 के तहत पोकलैंड मशीन जलाने व लेबी मांगने का केस दर्ज है। जयराम यादव का पकड़ा जाना सुरक्षा बल के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read