Thursday, April 16, 2026
Homeझांसीदहेज उन्मूलन एवं नशा मुक्ति पर स्वयंसेवकों ने निकाली रैली

दहेज उन्मूलन एवं नशा मुक्ति पर स्वयंसेवकों ने निकाली रैली

-

दहेज उन्मूलन एवं नशा मुक्ति पर स्वयंसेवकों ने निकाली रैली

दहेज उन्मूलन प्रथा, महिला शिक्षा एवं स्वास्थ्य समस्या, नशा मुक्ति, शिविर का मुख्य उद्देश्य: डा. श्वेता
तेजस टूडे ब्यूरो
मुकेश तिवारी
झांसी। राष्ट्रीय सेवा योजना बुंदेलखंड विश्वविद्यालय झांसी इकाई द्वितीय और पंचम द्वारा आयोजित सप्त दिवसीय विशेष शिविर के दूसरे दिन कुम्हार का कुआं गांव में दहेज और नशा के दुष्प्रभाव के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए रैली का आयोजन हुआ।
रैली का नेतृत्व दोनों इकाइयों के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. श्वेता पाण्डेय और डॉ प्रशांत मिश्र ने किया। इकाई द्वितीय की कार्यक्रम अधिकारी डॉ श्वेता पाण्डेय ने बताया कि राष्ट्रीय सेवा योजना के अंतर्गत हर साल सप्त दिवसीय विशेष शिविर का आयोजन ग्रामीण क्षेत्र में किया जाता है जहां स्वयंसेवक ग्रामीण क्षेत्रों में रह कर स्वयंसेवक वहां की स्थिति और रहन-सहन को सीखते हैं एवं उनकी समस्याओं का समाधान करते हैं।
डॉ. पाण्डेय ने बताया कि इस शिविर में दहेज उन्मूलन प्रथा, महिला शिक्षा एवं स्वास्थ्य समस्या, नशा मुक्ति, एड्स जागरूकता, पढ़े विश्वविद्यालय–बढ़े विश्वविद्यालय और मानसिक स्वास्थ्य को रखा गया है। कार्यक्रम अधिकारी इकाई पंचम डॉ प्रशांत मिश्र ने बताया कि आज के कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रीय सेवा योजना ध्येय गीत से हुई और स्वयंसेवकों ने सबसे पहले सफाई की। बौद्धिक सत्र के तहत स्वयंसेवकों को राष्ट्रीय सेवा योजना का महत्व, कार्यक्रमों और योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। यह कार्यक्रम 4-10 मार्च 2025 तक आयोजित किया जाएगा।
साथ ही अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा जहां स्वयंसेवक यश ने बताया कि दहेज आज एक बड़ी बीमारी बन चुकी है। दहेज के लोभ में महिलाओं को कई तरह से यातनाएं दी जाती हैं। साथ ही नशा समाज के लिए बहुत ही घातक हो गया है। यह नशा चाहे मोबाइल के उपयोग का हो या किसी दवा को लेना। उन्होंने कहा कि कुम्हार का गांव में आज रैली निकाल कर लोगों को नशा और दहेज के दुष्परिणाम के प्रति जागरूकता किया गया और नशा नहीं करने तथा दहेज नहीं लेने की शपथ दिलाई गई।
इस अवसर पर डॉ अजय गुप्ता, गजेंद्र सिंह, शोधार्थी रेखा आर्या, स्वयंसेवक यश, पायल, फैशल उस्मानी, दीपिका, प्रिय, वंश, श्रुति, यश, काजल, कामिनी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

LATEST POSTS

एनसीआर इंजीनियर्स एसोसिएशन ने बैठक का किया बहिष्कार

एनसीआर इंजीनियर्स एसोसिएशन ने बैठक का किया बहिष्कार तेजस टूडे ब्यूरो मुकेश तिवारी झाँसी। नॉर्थ सेंट्रल रेलवे इंजीनियर्स एसोसिएशन ने 'ऑल इंडिया रेलवे इंजीनियर्स फेडरेशन' की राष्ट्रीय कार्यकारिणी...

विभिन्न स्टेशनों पर निकाली गई जागरूकता रैली

विभिन्न स्टेशनों पर निकाली गई जागरूकता रैली तेजस टूडे ब्यूरो मुकेश तिवारी झाँसी। स्वतंत्रता दिवस की 78वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में रेल प्रशासन द्वारा 01 से 15 अगस्त...

डीएम ने किया आईजीआरएस शिकायतों की क्रॉस चेकिंग

डीएम ने किया आईजीआरएस शिकायतों की क्रॉस चेकिंग असंतुष्ट फीडबैक मिलने पर हुए नाराज तेजस टूडे ब्यूरो मुकेश तिवारी झांसी। आईजीआरएस समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि जिन...

विश्व में एकमात्र धर्म सनातन: डॉ. रवीन्द्र

विश्व में एकमात्र धर्म सनातन: डॉ. रवीन्द्र आध्यात्मिक प्रकोष्ठ का मण्डलीय सम्मेलन 31 जुलाई को तेजस टूडे ब्यूरो मुकेश तिवारी झांसी। विश्व में मजहब अनेक हो सकते हैं, पंथ...

Follow us

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Most Popular