संविधान दिवस पर नेहरू युवा केन्द्र के स्वयंसेवकों ने ली शपथ | #TejasToday
सर्वाधिक पढ़ा जानें वाला जौनपुर का नं. 1 न्यूज पोर्टल
संविधान दिवस पर नेहरू युवा केन्द्र के स्वयंसेवकों ने ली शपथ | #TejasToday
जौनपुर। संविधान दिवस पर नेहरू युवा केंद्र जौनपुर के कार्यकर्ताओं ने संविधान की उद्देशिका की शपथ ली। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिला युवा समन्यवक हिमांशु सागर ने कहा कि देश की एकता, अखंडता एवं संप्रभुता के किए हम सबको एक होकर कार्य करना चाहिए।
हमारे देश की खूबसूरती है कि हमारा देश विश्व का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है। जहां किसी भी ग्रन्थों से बढ़कर संविधान को सर्वोपरि समझा जाता है। हमें अपने संविधान के प्रति आदर रखते हुए सदैव इसका सम्मान करना चाहिए। इस अवसर पर सुरेंद्र बहादुर सिंह, प्रतीक मिश्र, सुशील नागर, प्रियांशु रावत, अनुज गौतम, राहुल बिंद, तिलकधारी आदि उपस्थित रहे।
अब आप भी tejastoday.com Apps इंस्टॉल कर अपने क्षेत्र की खबरों को tejastoday.com पर कर सकते है पोस्ट
https://play.google.com/store/apps/details?id=com.pakkikhabar.news