अवतरण दिवस पर स्वयंसेवकों ने किया पौधरोपण | #TEJASTODAY
अवतरण दिवस पर स्वयंसेवकों ने किया पौधरोपण | #TEJASTODAY
महराजगंज, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला प्रचारक ओम प्रकाश के जन्मदिन पर संघ के कार्यकर्ता लमहन, रामनगर, उपधान, गढ़वारपुरा, कोल्हुआ में हर घर तुलसी लगाकर भारतीय संस्कृति को अपनाने का संकल्प दिलवाया। तत्पश्चात अपने वक्तव्य में खण्ड कार्यवाहक शुभम काशी ने सभी से आग्रह किया कि अपने जन्मदिन पर एक-एक पौधे का रोपण अवश्य करें। वृक्ष हमारे जीवन का हिस्सा है। भारतीय संस्कृति अपनायें तथा हर हिन्दू परिवार अपने घरों में तुलसी, गौ, गंगा, गायत्री, गीता, रामचरितमानस अवश्य रखें। इस अवसर पर मंयकर उपाध्याय, दिवाकर उपाध्याय, नन्द लाल यादव, आशीष, नितिन, राहुल राष्ट्रवादी, राजकुमार, ऋषभ, अभिषेक, चंचल सहित तमाम मौजूद रहे।
ब्रेकिंग खबरों से अपडेट के लिए इस फोटो पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें