Tuesday, May 19, 2026
HomeJaunpurग्रामीण हुए लाचार, कार्यवाहक प्रधान कर रहे मनमानी | #TEJASTODAY

ग्रामीण हुए लाचार, कार्यवाहक प्रधान कर रहे मनमानी | #TEJASTODAY

-

चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। कोतवाली क्षेत्र के ढडवारा खुर्द के ग्राम प्रधान मोहम्मद अफजल पुत्र मोहम्मद अरशद की गांव के कुछ लोगों से पुरानी रंजिश को लेकर रात के 10:00 बजे कहासुनी हुई मामला इतना बढ़ गया किया कि ​कहासुनी मारपीट में बलद गई। तभी दूसरे पक्ष के लोगों ने प्रधान को मारने की कोशिश की। तब प्रधान ने अपने भाई और अपने परिवार के लोगों को बुलाया तब तक दूसरे पक्ष ने उन पर गोलियां चलाना शुरू कर दिया। गोली प्रधान के भाई मोहम्मद अकमल उम्र 30 वर्ष पुत्र मोहम्मद अरशद को पैर में एवं मोहम्मद साकिब उम्र 50 वर्ष को हाथ में गोली लगी परिजन आनन-फानन में शाहगंज सरकारी अस्पताल ले गए जहां डाक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुये जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में प्रथम उपचार के बाद दोनों मरीजों को वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। उधर मौके पर पहुंची पुलिस ने दूसरे पक्ष के दो युवकों को गिरफ्तार किया जिसमें एक युवक इरफान शेख उम्र 42 वर्ष पुत्र अनवारूल हक ध द्वारा खुर्द थाना शाहगंज जिला जौनपुर को भी सिर मेंचोटें आई हैं उसका जिला जौनपुर में इलाज चल रहा है।

जातिवाद और निजी स्वार्थ से गाँव बना दलदल

अमित तिवारी
जौनपुर। सरायख्वाजा के सन्दहां गाँव में आजादी के उपरांत भी कोई सहारा नहीं गाँव के लोगों का कहना है कि गरीब लोगों को सहारा देने के लिए सरकार बड़े बड़े वादे करते हैं और इसी मुद्दे पर चुनाव भी जीतते है परन्तु चुनाव के बाद गरीब को नेता देखना भी पसंद नहीं करते और प्रशासन तो इस तरह से पेश आते है जैसे गरीब परिवार में जन्म लेना ही गुनाह है ये हम नहीं कहते बल्कि गाँव के हर गरीब परीवार कि आवाज गूंज रही है।

वर्षों बाद सन्दहां गाँव में गरीब और असहाय परिवार गाँव के विकास के लिए एक इमानदार व्यक्ति को गाँव का मुखिया बनाया गाँव तेजी से विकास के पथ पर आगे बढ़ने लगा और 2 वर्ष के उपरांत उन्हें सत्ताधारीओ ने अपने सत्ता के मद में आकर और गाँव का विकास रोकने के लिए प्रधान को निलंबित कर दिया और फिर गाँव कि जिम्मेदारी उन्ही को मिल गई जिसको गरीब असहाय वर्षों से झेल रहे थे ।

जैसे ही प्रशासन गाँव को कार्यवाहक प्रधान को सौपते है कार्यवाहक प्रधान गाँव को उसी दिशा में ले कर भागने लगते है जिसका भुगतान गाँव के लोग आज भुगत रहे हैं जिसका कारण है आज सन्दहां गाँव में केवल सिंह साहब का घर छोड़कर कोई ऐसा घर नहीं है जहाँ घर से निकल कर मेन सड़क पर आना सात समुद्र पार करने के समान नहीं है और कोई ऐसा पूरा नहीं है जहाँ आसानी से कोई जा सकता है यह शासन प्रशासन के लिए प्रश्न चिन्ह है जिसे ध्यान देने की आवश्यकता है।

उसी गाँव में स्वार्थ और निजी जातिविशेष लोगो को कोई समस्या नहीं है चाहे कही कोने में एक घर भी हो वहाँ सरकार के लाखों रुपए खर्च कर सुविधा का लाभ कार्यवाहक प्रधान देने में संकोच नहीं करते हैं और गरीब पुरवा के लोग अपने हाथों से चक रोड और ईटों को बिछाते है और पैसा मनोनीत प्रधान सफाई से निकाल लेते हैं।
ग्रामीणों का कहना है कि कार्यवाहक प्रधान गाँव में जहाँ भी बरसात का पानी जाता था वहाँ वे मिट्टी पाटकर अपने सगे संबंधि के लिए रास्ते का निर्माण कर दिए जिससे केवटापार वासियों को आज सबसे ज्यादा समस्या है ज्यादा बारिश होने पर घरों में पानी भर जाता है और कयी दिनों तक उसी गन्दे पानी में जीवन भी अस्त व्यस्त हो जाता है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

LATEST POSTS

Jaunpur News: पेंशनर्स, कर्मचारियों व शिक्षकों ने बीएन सिंह को संघर्ष संकल्प दिवस के रूप में दी श्रद्धांजलि

पेंशनर्स, कर्मचारियों व शिक्षकों ने बीएन सिंह को संघर्ष संकल्प दिवस के रूप में दी श्रद्धांजलितेजस टूडे ब्यूरो शुभांशू जायसवाल जौनपुर। सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर्स एसोसिएशन...

Jaunpur News: अहिप के आयाम राष्ट्रीय छात्र परिषद ने जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

अहिप के आयाम राष्ट्रीय छात्र परिषद ने जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन नीट पेपर लीक का जताया गया विरोध: डा. वीरेन्द्र प्रताप उच्चस्तरीय जांच...

Jaunpur News: जमदग्निपुरम विकास मंच एवं जौनपुर मॉर्निंग वॉकर्स सोसाइटी ने किया सम्मान समारोह

जमदग्निपुरम विकास मंच एवं जौनपुर मॉर्निंग वॉकर्स सोसाइटी ने किया सम्मान समारोहतेजस टूडे ब्यूरो अजय पाण्डेय जौनपुर। उत्तर प्रदेश का एक अनमोल शहर "हमारा अपना जौनपुर"...

Jaunpur News: एक दिवसीय मेकअप सेमिनार का हुआ आयोजन

एक दिवसीय मेकअप सेमिनार का हुआ आयोजन प्रतिभागियों ने सीखीं आधुनिक ब्यूटी तकनीकेंतेजस टूडे सं. चन्दन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। स्थानीय नगर के पुराना चौक स्थित एक...

Follow us

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Most Popular