HomeTrendingदुर्गा पूजा पण्डाल में ग्रामवासियों व सहयोगियों का हुआ सम्मान

दुर्गा पूजा पण्डाल में ग्रामवासियों व सहयोगियों का हुआ सम्मान

  • दुर्गा पूजा पण्डाल में ग्रामवासियों व सहयोगियों का हुआ सम्मान

  • महिलाओं एवं बेटियों को वितरित किये गये वस्त्र

तेजस टूडे सं.
आदित्य वर्मा
लालगंज, रायबरेली। स्थानीय क्षेत्र के ग्राम मलपुरा में दुर्गा पूजा के अवसर पर अष्टमी के दिन दुर्गा पूजा मूर्ति पंडाल में सम्मान समारोह हुआ। इस दौरान ग्रामवासियों एवं दुर्गा पूजा आयोजन में सहयोग करने वाले लोगों को सम्मानित किया गया। वहीं गांव की महिलाओं और बेटियों को शॉल वितरित कर सम्मान प्रदान किया गया। तद्उपरांत आए सभी भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया। कार्यक्रम के संरक्षक चंद्र कुमार तिवारी ने बताया कि यह परंपरा पिछले 5 वर्षों से लगातार निभाई जा रही है। इसका उद्देश्य दुर्गा पूजा के आयोजन में सहयोग देने वाले ग्रामवासियों एवं सहयोगियों के योगदान को सम्मान देना तथा समाज में आपसी सद्भाव और एकता को बढ़ावा देना है। महिलाओं और बेटियों को शॉल वितरित कर उनके प्रति सम्मान व्यक्त किया गया। कार्यक्रम का संचालन सुरेश सिंह ने किया। आयोजन में ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। समारोह के माध्यम से धार्मिक आस्था के साथ सामाजिक सहयोग, महिला सम्मान और आपसी भाईचारे का संदेश दिया गया। इस अवसर पर संतोष तिवारी, आशीष तिवारी, अभिषेक तिवारी, शुभम तिवारी, अभय तिवारी, मारूत तिवारी, शिवम तिवारी, दीपक तिवारी, सुरेश तिवारी, हरिशंकर पाण्डेय सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

 

 

 

 

 

Must Read