HomeTrendingबीडीओ के समय से पहले कार्यालय छोड़ने पर प्रधानों में नाराजगी, विकास...

बीडीओ के समय से पहले कार्यालय छोड़ने पर प्रधानों में नाराजगी, विकास कार्य प्रभावित

-

  • बीडीओ के समय से पहले कार्यालय छोड़ने पर प्रधानों में नाराजगी, विकास कार्य प्रभावित

तेजस टूडे ब्यूरो
प्रमोद गोस्वामी
सन्त कबीर नगर। धनघटा तहसील क्षेत्र के हैसर बाजार ब्लॉक क्षेत्र में तैनात बीडीओ के लगातार कई दिनों से ड्यूटी समय से पहले कार्यालय छोड़कर चले जाने से ग्राम प्रधानों में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है। प्रधानों का आरोप है कि विकास कार्यों से संबंधित जरूरी फाइलें और भुगतान संबंधी मामलों का निस्तारण समय पर नहीं हो पा रहा है, क्योंकि जैसे ही बीडीओ जाते है साथ में अकाउंटेंट कम्प्यूटर ऑपरेटर सहित अन्य कर्मचारी को भी साथ लेकर चले जाते है। उसके बाद ब्लॉक में अन्य कर्मचारी भी प्रधानों से कड़े लहजे में बात करने पर उतारू हो जाते है। गांवों के विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं। प्रधानों का कहना है कि वे दूर-दराज गांवों से ब्लॉक कार्यालय पहुंचते हैं लेकिन कई बार बीडीओ के अनुपस्थित मिलने के कारण उन्हें बिना काम कराए वापस लौटना पड़ता है। इससे समय और धन दोनों की बर्बादी हो रही है। प्रधानों ने आरोप लगाया कि मनरेगा, पंचायत भवन निर्माण, सड़क मरम्मत सहित अन्य योजनाओं की फाइलें लंबित पड़ी हैं। कुछ प्रधानों ने बताया कि कई बार शिकायत के बावजूद व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ। उनका कहना है कि यदि अधिकारी समय पर कार्यालय में मौजूद नहीं रहेंगे तो ग्रामीण विकास कार्यों की गति कैसे बढ़ेगी। प्रधानों ने उच्च अधिकारियों से मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग किया है। वहीं ग्रामीणों का भी कहना है कि अधिकारियों की लापरवाही का खामियाजा गांवों को भुगतना पड़ रहा है। इस संबंध में जब बीडीओ से संपर्क करने का प्रयास किया गया तो उनका पक्ष नहीं मिल सका।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 

 

 

 

 

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

 

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

 

 

LATEST POSTS

जन्मदिन पर नितेश तिवारी का खास तोहफा: रिलीज हुआ भावनाओं से भरपूर गीत “तेरी शिकायतें”

जन्मदिन पर नितेश तिवारी का खास तोहफा: रिलीज हुआ भावनाओं से भरपूर गीत "तेरी शिकायतें मुंबई। संगीतकार, गायक, फिल्म निर्देशक और निर्माता नितेश तिवारी ने अपने...

Jaunpur News: 124 वर्ष पुराने सरपतहां थाने का हुआ कायाकल्प

124 वर्ष पुराने सरपतहां थाने का हुआ कायाकल्प थानाध्यक्ष यजुवेन्द्र सिंह की पहल से बना स्मार्ट पुलिस स्टेशन जनसहयोग एवं नवाचार का संगम, तुलसी...

Jaunpur News: सुजानगंज में जनकल्याण एवं स्वास्थ्य मेले का हुआ आयोजन

सुजानगंज में जनकल्याण एवं स्वास्थ्य मेले का हुआ आयोजनतेजस टूडे सं. तरुण चौबे सुजानगंज, जौनपुर। केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर स्थानीय विकास खंड...

Jaunpur News: जन-कल्याण शिविर एवं स्वास्थ्य मेले का हुआ आयोजन

जन-कल्याण शिविर एवं स्वास्थ्य मेले का हुआ आयोजनतेजस टूडे सं. विकाश यादव बक्शा, जौनपुर। केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में रविवार को...

Follow us

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Most Popular