प्रधानों एवं सचिवों को जनगणना से जुड़े 33 बिन्दुओं का दिया गया प्रशिक्षण
तेजस टूडे ब्यूरो
बृजेन्द्र कुमार
सुमेरपुर, हमीरपुर। स्थानीय ब्लाक सभागार में जनगणना से सम्बंधित मकान गणना का 33 बिंदुओं का प्रशिक्षण ग्राम प्रधानों, पंचायत सचिवों, पंचायत सहायकों, रोजगार सेवकों एवं सफाईकर्मियों को दिया गया। गुरुवार से शुरू हो रही गणना में यह सभी मौजूद रहकर सहयोग करेंगे। बुधवार को ब्लाक सभागार में लघु सिंचाई विभाग के अवर अभियंता सदानंद यादव ने जनगणना से जुड़े 33 बिंदुओं का प्रशिक्षण ग्राम प्रधानों, पंचायत सचिवों, रोजगार सेवकों, सफाईकर्मियों, समूह की महिलाओं को दिया गया। यह सभी गुरुवार से शुरू हो रहे मतगणना में पंचायतो में मौजूद रहकर सहयोग करेंगे। प्रशिक्षण के दौरान प्रभारी खंड विकास अधिकारी रिजवान हुसैन, लेखाकार इमरान खान आदि मौजूद रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।








600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA







