फरवरी में फिल्म ‘विजय राज’ से लुलिया गर्ल ‘निधि झा’ के दिलों पर राज करेंगे विजय कुमार | #TejasToday

सर्वाधिक पढ़ा जानें वाला जौनपुर का नं. 1 न्यूज पोर्टल

फरवरी में फिल्म ‘विजय राज’ से लुलिया गर्ल ‘निधि झा’ के दिलों पर राज करेंगे विजय कुमार | #TejasToday

मनोरंजन। भोजपुरी फिल्म बब्बर से अभिनय के क्षेत्र में अपना परचम लहराने वाले अभिनेता विजय कुमार अपनी दूसरी व सोलो फिल्म विजयराज की शूटिंग फरवरी महिने में शुरू करेंगे जिसकी जानकारी खुद विजय कुमार ने ही दी हैं। हीट भोजपुरिया मस्ती के बैनर तले बनने जा रही फिल्म विजयराज एक एक्शन-ड्रामा बेस्ड फिल्म हैं जिसका निर्माण कार्य भव्य पैमाने पर किया जाएगा। इस फिल्म मे बब्बर फेम अभिनेता विजय कुमार एक अलग अवतार व अंदाज में नजर आने वाले हैं जो फिल्म के टाईटल पढ़ने से ही पता चल रही है। इस फिल्म मे नवोदित स्टार विजय कुमार के विपरीत करोड़ो दिलों की धड़कन बन चुकी लुलिया गर्ल निधि झा अभिनय करती नजर आएंगी जिससे दर्शक और रोमांचित हो जाएंगे। अभिनेता विजय कुमार ने बताया कि हमारी फिल्म एक्शन-रोमांच से भरी पड़ी हैं जो हर वर्ग के दर्शकों को ध्यान में रखकर बनाई जाएगी। फरवरी में फिल्म ‘विजय राज’ से लुलिया गर्ल ‘निधि झा’ के दिलों पर राज करेंगे विजय कुमार | #TejasTodayफिल्म में आपको लव, एक्शन, रोमांस, ड्रामा, कामेडी आदि सब एक साथ बड़े पर्दे पर देखने को मिलेगी जिससे दर्शक हेल्दी इन्टरटेन्मेन्ट का आनंद उठा सकेंगे। फिल्म में स्टार नायिका निधि झा के साथ तालमेल पर बात करते हुए अभिनेता विजय कुमार ने बताया की निधि के साथ मेरा तालमेल बेहतरीन हैं। हम पहले भी मिल चुके हैं व निधि मेरी अच्छी दोस्त हैं। हाँ ये पहला मौका होगा जब हम दोनों एक साथ किसी फिल्म में अभिनय करते नजर आएंगे। उम्मीद करता हूँ कि दर्शकों को हमारी जोड़ी पसंद आएगी। इस फिल्म मे विजय कुमार और निधि झा के साथ महानायक राज प्रेमी भी नजर आएंगे। जो हिन्दी से लेकर भोजपुरी सिनेमा तक अपनी दमदार अभिनय का लोहा मनवा चुके है। फिल्म में राज प्रेमी का किरदार मुख्य विलेन का हैं जिसके लिए राज प्रेमी जाने जाते हैं। निर्माता हीट भोजपुरिया मस्ती निर्मित इस फिल्म का निर्देशन जाने माने एवं मशहूर फिल्म निर्देशक अजय गुप्ता कर रहे हैं। जो भोजपुरी सिनेमा को एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्मों पहले ही दे चुके हैं। केन्द्रीय भुमिका में स्थापित अभिनेता विजय कुमार व निधि झा के साथ राज प्रेमी, मनोज सिंह टाईगर, काजल गुप्ता भी अहम किरदार करते नजर आएंगे तथा बाकी के कलाकारों का चयन अभी होना बाकी हैं जिसके निर्माता हीट भोजपुरिया मस्ती हैं। कथा-पठकथा राजेश पांडेय, संगीत यश कुमार, कोरियोग्राफर कानू मुखर्जी, पीआरओ आर्यन पांडेय और गायक-गायिका प्रियंका सिंह और मोहन राठोड हैं। निर्देशक अजय गुप्ता की मानें तो फिल्म में विजय कुमार के साथ अभिनेत्री निधि झा की कमेस्ट्री लोगों को खुब इन्टरटेन करेगी, क्योंकि फिल्म की पूरी कहानी इन्हीं दोनों के इर्द-गिर्द घूमती नजर आयेगी। अब देखना दिलचस्प होगा यह नयी-नवेली जोड़ी बड़े पर्दे पर कितना कमाल कर पाती है। बताते चलें कि इस फिल्म का प्री प्रोड्क्सन का काम पूरा हो चुका है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Read More

Recent