जौनपुर कलेक्ट्रेट में भव्यता से मनाया गया उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस

जौनपुर कलेक्ट्रेट में भव्यता से मनाया गया उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस

तेजस टूडे ब्यूरो
जौनपुर। शासन के निर्देश के क्रम में उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस पर मुख्य कार्यक्रम कलेक्ट्रेट स्थित प्रेक्षागृह में भव्यतापूर्ण ढंग से मनाया गया। उत्तर प्रदेश दिवस-2025 कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मंत्री नगर विकास, शहरी समग्र विकास, नगरीय रोजगार एवं गरीबी उन्मूलन, ऊर्जा एवं अतिरिक्त ऊर्जा स्रोत विभाग, उत्तर प्रदेश प्रभारी मंत्री ए0के0 शर्मा रहे।
प्रभारी मंत्री ए0के0 शर्मा, राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी, विधायक मड़ियाहूं डा. आरके पटेल, एमएलसी बृजेश सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह, जिलाधिकारी डा0 दिनेश चन्द्र, मुख्य विकास अधिकारी साईं तेजा सीलम सहित अन्य द्वारा दीप प्रज्वलित करके कार्यक्रम की शुरुआत की गयी। इसके बाद जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी सहित अन्य अधिकारियों ने प्रभारी मंत्री को पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्रम तथा प्रतीक चिन्ह देकर स्वागत किया।
कार्यक्रम में सूचना विभाग द्वारा उत्तर प्रदेश की यात्रा और बदलाव से संबंधित प्रदर्शनी लगाई गई थी जिसका उद्घाटन प्रभारी मंत्री ने फीता काटकर कियाया। साथ ही कृषि विभाग, स्वास्थ्य, आईसीडीएस सहित अन्य विभागों द्वारा स्टॉल लगाया गया था जहां लोगों को विभिन्न योजनाओ से संबंधित जानकारी दी जा रही थी। सूचना विभाग द्वारा उत्तर प्रदेश से जुड़ी मासिक पत्रिका, किताबों का स्टॉल लगाया गया था। किताबों का वितरण आगंतुकों में निःशुल्क किया जा रहा था जिससे शासन की योजनाओं का प्रचार—प्रसार लोगों में किया जा सके। इसके पहले प्रभारी मंत्री ने बाल एवं पुष्टाहार विभाग द्वारा स्टॉल पर पहुचकर आईसीडीएस के अन्तर्गत गर्भवती महिलाओं की गोदभराई तथा बच्चों का अन्नप्राशन कराया। प्रभारी मंत्री सहित अन्य जनप्रतिनिधिगणों ने बेसिक शिक्षा विभाग के अध्यापकों एवं बच्चों द्वारा फुलों एवं रंगों से बनाये गये मनमोहक रंगोली का अवलोकन भी किया।
इस दौरान प्रभारी मंत्री ने अपने अनुभवों को साझा करते हुए कहा कि आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण है। आज ही के दिन उत्तर प्रदेश की स्थापना हुई थी। प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री द्वारा उत्तर प्रदेश को नियमित रूप से विकास के पथ पर अग्रसर है। कुंभ का आयोजन किया गया है। अभी तक लगभग 10 करोड़ लोग स्नान कर चुके है। आज उत्तर प्रदेश सबसे ज्यादा सब्जी, दूध उत्पादन करने में अग्रणी है। उत्तर प्रदेश की विरासत समृद्ध रही है। इसे संरक्षित करने की आवश्यकता है। उत्तर प्रदेश पहले बिमारु प्रदेश की श्रेणी में था किन्तु अब इसे उत्तम प्रदेश कहा जाता है।
राज्यसभा सांसद ने कहा कि उत्तर प्रदेश में एयरपोर्ट, कोरिडोर और हाइवे की संख्या तेजी से बढ़ी है। 24 घंटे बिजली आपूर्ती की जा रही है। उद्यमी बिना भय के व्यवसाय शुरू कर रहे हैं। शौचालय बनाने का कार्य कर रही है। महिलाएं समूह के माध्यम से आगे बढ़ रही है। मुख्यमंत्री जी के उत्तर प्रदेश का कायाकल्प करने पर बधाई दी। उत्तर प्रदेश भगवान राम और कृष्ण की जन्म भूमि रही है। जिलाधिकारी ने उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस पर उत्तर प्रदेश के भौगोलिक सांस्कृतिक विरासत की जानकारी देते हुए उत्तर प्रदेश से उत्तम प्रदेश बनने के सफर के बारे में जानकारी दिया।
प्रभारी मंत्री ने मुख्यमंत्री युवा विकास उद्यमी योजना के 144 लाभार्थियों को सामूहिक रुप से लगभग रु0 3 करोड़ 10 लाख का सांकेतिक लोन स्वीकृति चेक देकर सम्मानित किया। उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के अन्तर्गत रिवाल्विंग फण्ड, सीआईएफ के अन्तर्गत लगभग 16,75,80,000 रुपये तथा सीसीएल के अन्तर्गत लगभग 61,15,00,000 रुपये का डेमो चेक वितरित किया गया। साथ ही 4 बीसी सखियों अनीता यादव, प्रतिमा मौर्या, रागनी मौर्य, पूनम को प्रशस्ति प्रमाण-पत्र वितरित किया गया। विद्युत सखी अर्चना देवी, सुनीता निषाद, कविता गोड, सुषमा देवी को उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर सम्मानित किया गया। सफाई मित्रों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। पर्यटन संस्कृति विभाग द्वारा संस्कृति उत्सव-2024-25 में प्रदर्शन करने वालो 3 प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया। इसके उपरान्त अपर जिला सूचना अधिकारी शशि सिंह ने प्रभारी मंत्री को उत्तर प्रदेश में हुए बदलाव से सम्बन्धित पुस्तक भेंट किया।
उत्तर प्रदेश दिवस-2025 कार्यक्रम के अंतर्गत बेसिक शिक्षा विभाग से करंजाकला, बक्सा, पीएमश्री नूरपुर विद्यालय सहित अन्य विद्यालयों के बच्चों द्वारा मनमोहक नृत्य प्रस्तुति दी गयी। साथ ही पर्यटन एवं संस्कृति विभाग द्वारा उत्तर प्रदेश हमारी संस्कृति हमारी पहचान के अन्तर्गत 21 व 24 जनवरी संस्कृति उत्सव 2024-25 का आयोजन किया गया जिसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागी राहुल पाठक, सविता पाठक, संदीप, श्रेयांश, खुशबू यादव, अंशिका यादव, गुलाब चन्द्र राही सहित चयनित अन्य कलाकारों द्वारा मनमोहक नृत्य तथा गायन प्रस्तुति दी गई। वैष्णवी श्रीवास्तव के द्वारा भारत की राजधानी सहित देशों के नाम पढ़े गये।
कार्यक्रम स्थल पर फोटो लेने हेतु एक सेल्फी प्वाइंट बनाई गई थी जहां आने—जाने वाले अपनी अपनी सेल्फी ले रहे थे। प्रभारी मंत्री सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण एवं अधिकारीगण ने भी अपनी सेल्फी ली। प्रभारी मंत्री ने गरीब, असहाय और जरुरतमंदों में कम्बल भी वितरित किया। कार्यक्रम का संचालन सलमान शेख एवं प्रीति श्रीवास्तव ने संयुक्त रूप से किया।
इस अवसर पुलिस अधीक्षक डॉ0 कौस्तुभ, मुख्य विकास अधिकारी साईं तेजा सीलम, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट इशिता किशोर, मुख्य राजस्व अधिकारी, जिला विकास अधिकारी, परियोजना निदेशक, बेसिक शिक्षा अधिकारी, अपर जिला सूचना अधिकारी सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Read More

Recent