सर्वाधिक पढ़ा जानें वाला जौनपुर का नं. 1 न्यूज पोर्टल
उत्तम अग्रहरि को युवा भारती अवार्ड से किया गया सम्मानित | #TejasToday
डिजिटल डेस्क। उत्तम अग्रहरि को चेन्नई की पतंजलि कॉलेज ऑफ योगा और अनुसंधान संस्थान के द्वारा युवा भारती पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार खेल, सामाजिक कार्य, साहित्य, शांति, विज्ञान, मीडिया, चिकित्सा के क्षेत्र में कम आयु में राष्ट्रीय स्तर पर किये गये कार्य की वजह से दिया जाता है। यह संस्थान हर साल पुरस्कार देती है पंरतु इस महामारी की वजह से यह कार्यक्रम ऑनलाइन आयोजित किया गया और सब को पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
इस अवार्ड समारोह में वियतनाम, मलेशिया, दक्षिण अमेरिका, श्रीलंका, कतर, थाईलैंड, रूस, हांगकांग आदि देश के लोगों को सम्मानित किया गया। वहीं भारत से गोवा, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, केरल, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, तेलंगाना, पुडुचेरी और उत्तर प्रदेश के एक योग साधक उत्तम अग्रहरि को सम्मानित किया गया। अभी 21 जून विश्व योगा दिवस पर उत्तम अग्रहरि ने ताड़ासन में 2 घंटे 2 मिनट का गोल्डेन बुक ऑफ रिकॉर्ड बनाया था जो कि दिव्य भारत ट्रस्ट अयोध्या के अन्तर्गत आयोजित किया गया था।
वहीं महाराष्ट्र की संस्थान Yoga with chetna Arti Saluke Foundation के द्वारा आयोजित 108 सूर्य नमस्कार प्रतियोगिता में उत्तम अग्रहरि लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड में नाम दर्ज कराया है। 18 फरवरी को पतंजलि हरिद्वार द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त किया है और राष्ट्रीय स्तर के प्रतियोगिता में चयन हुआ है जो कि कोरोना महामारी की वजह से अभी तक नहीं हो पाया है। उत्तर प्रदेश योगा फेडरेशन द्वारा आयोजित जोनल प्रतियोगिता 21 से 23 नवंबर में जौनपुर का प्रतिनिधित करते हुए 21 से 25 आयु वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। अयोध्या के दिव्य भारत ट्रस्ट के द्वारा 12 जनवरी को 2021 को एक प्रोग्राम आयोजित किया जायेगा जिसमें में रिकॉर्ड होल्डर सभी योग साधक को सम्मानित किया जायेगा। इस प्रतियोगिता में उत्तम अग्रहरि दो नये रिकॉर्ड बना सकते हैं। जिसमें एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड और एवरेस्ट बुक आफ रिकॉर्ड हैं।
उत्तम अग्रहरि के द्वारा इस लॉकडाऊन की विकट स्थिति में लोगों को आनलाइन माध्यम से तथा ऑफलाइन माध्यम से लोगों को योग के प्रति जागरूक किया और इस महामारी के समय कैसे स्वस्थ और सुरक्षित रहना है इन के द्वारा बताया गया इसमें निस्वार्थ भाव से करम करते रहे और लोगों की सहायता किया उत्तम अग्रहरि की इच्छा है कि वे 26 जनवरी को राजपथ पर प्रधानमंत्री जी के समक्ष एक नया रिकॉर्ड 1 मिनट में 100 मीटर की दूरी हाथों के बल चलकर गिनीज़ बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनायें। इसके लिए तैयारी शुरू कर दी गयी है। बस केवल प्रशासन के आदेश का इंतजार है। बता दें कि उत्तम अग्रहरि योग शिक्षक, योग थेरेपिस्ट, राष्ट्रीय योग खिलाड़ी, गोल्डेन बुक ऑफ रिकॉर्ड होल्डर, लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड होल्डर, सामाजिक कार्यकर्ता हैं।
अब आप भी tejastoday.com Apps इंस्टॉल कर अपने क्षेत्र की खबरों को tejastoday.com पर कर सकते है पोस्ट