Advertisement

कलर प्रिंटर से छापते थे नकली नोट, 1 लाख में उपलब्ध कराते थे दो लाख रुपये

कलर प्रिंटर से छापते थे नकली नोट, 1 लाख में उपलब्ध कराते थे दो लाख रुपये

कैण्ट पुलिस ने सरगना सहित 7 लोगों को किया गिरफ्तार

पकड़ाये लोगों में अयोध्या के अलावा अम्बेडकरनगर व हरियाणा के भी हैं शामिल

राजेश श्रीवास्तव
अयोध्या। आर्थिक अपराध की रोकथाम में जुटी अयोध्या पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। नकली नोट का कारोबार करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के सात बदमाशों को पुलिस ने दबोचा है। पकड़े गए लोगों के पास से एक लाख 58 हजार रुपये के नकली नोट, लग्जरी कार एवं कलर प्रिंटर बरामद हुआ है। एसएसएपी शैलेश पांडेय ने पत्रकार वार्ता में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पकड़े गए लोगों में गोसाईंगंज निवासी अभिषेक पांडेय, मोहम्मद सईद उर्फ गोले, अंबेडकरनगर जिले के विजयगांव अकबरपुर निवासी विशाल चौहान, सिंगवन भवानीगंज अहिरौली निवासी अनिरुद्ध उर्फ विक्की तथा हरियाणा के हिसार निवासी फकीर, अजीत सिंह यादव और रजनीश तिवारी शामिल हैं। गिरोह का सरगना अभिषेक पांडेय है।

गिरफ्तार अभियुक्तों में हरियाणा का रहने वाला रजनीश तिवारी गिरोह के सरगना अभिषेक का रिश्तेदार है। उसी के माध्यम से अभिषेक ने हरियाणा के अन्य अभियुक्तों को अपने गिरोह से जोड़ा। एसएसपी ने बताया कि कलर प्रिंटर की मदद से अभिषेक असली नोट को स्कैन कर उसका नकली नोट तैयार करता था। इस नोट को असली नोट के बीच में रखकर दुकान व पेट्रोल पंप पर चलाते थे। यही नहीं गिरोह नकली नोट का कारोबार भी करता था। एक लाख रुपये लेकर दो लाख रुपये के नकली नोट उपलब्ध कराते थे।

अभियुक्तों का कहना है कि उन्होंने पहली बार यह गुनाह किया है लेकिन उनके कथन पर संदेह है, इसलिए उनके गृह क्षेत्र की पुलिस से संपर्क कर अभियुक्तों का अपराधिक इतिहास पता लगाया जा रहा है। इस गिरोह से जुड़ा एक अन्य बदमाश विकास अभी फरार चल रहा है। विकास अंबेडकरनगर जिले के अहिरौली चाचिकपुर का रहने वाला है। थाना प्रभारी कैंट एपी सिंह ने बनबीरपुर मोड़ से गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम को एसएसपी ने 15000 रुपये पुरस्कार देने की घोषणा की है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Read More

Recent