प्रशिक्षण पूर्ण होने पर प्रशिक्षु आईपीएस प्रदीप कुमार को दी गयी विदाई

  • प्रशिक्षण पूर्ण होने पर प्रशिक्षु आईपीएस प्रदीप कुमार को दी गयी विदाई

तेजस टूडे ब्यूरो
गोण्डा। जनपद में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे प्रशिक्षु आईपीएस अधिकारी प्रदीप कुमार का प्रशिक्षण कार्यकाल पूर्ण होने पर पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल के निर्देशन में कैंप कार्यालय में विदाई समारोह हुआ। इस मौके पर प्रशिक्षु आईपीएस अधिकारी प्रदीप कुमार को उपस्थिति अधिकारियों ने पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य एवं सफल पुलिस सेवा जीवन की शुभकामनाएं प्रदान किया। अपने प्रशिक्षण काल के दौरान प्रदीप कुमार ने थाना प्रभारी मोतीगंज के रूप में कार्य कर जनपद में कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण, विवेचना, जनसुनवाई एवं सामुदायिक पुलिसिंग के विभिन्न पहलुओं का गहन अध्ययन किया। उन्होंने पुलिस कार्यप्रणाली को निकटता से समझते हुए अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ समन्वय स्थापित कर महत्वपूर्ण अनुभव प्राप्त किये।
इस मौके पर उपस्थित अधिकारियों ने कहा कि प्रदीप कुमार ने अपने प्रशिक्षण काल में कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन एवं सीखने की उत्कृष्ट क्षमता का परिचय दिया। उनका सकारात्मक दृष्टिकोण एवं कार्य के प्रति समर्पण भाव भविष्य में उन्हें एक कुशल एवं प्रभावी पुलिस अधिकारी के रूप में स्थापित करेगा। प्रदीप कुमार ने जनपद में प्राप्त मार्गदर्शन, सहयोग एवं आत्मीयता के लिए पुलिस अधीक्षक सहित समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया। साथ ही कहा कि प्रशिक्षण अवधि के दौरान प्राप्त अनुभव एवं सीख उनके भावी सेवा जीवन में अत्यंत उपयोगी सिद्ध होंगे। कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने प्रदीप कुमार के उज्ज्वल भविष्य, उत्तम स्वास्थ्य एवं सफल सेवा जीवन की कामना करते हुए उन्हें भावभीनी विदाई दिया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 

 

 

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

 

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA