Friday, May 22, 2026
HomeTrendingसलेमपुर पहुंचकर मानवी के घर तक किया गया निरीक्षण

सलेमपुर पहुंचकर मानवी के घर तक किया गया निरीक्षण

-

  • सलेमपुर पहुंचकर मानवी के घर तक किया गया निरीक्षण

तेजस टूडे ब्यूरो
एनके मिश्र
लखीमपुर खीरी। जनसुनवाई और त्वरित समाधान की प्रशासनिक प्रतिबद्धता का एक और प्रभावी उदाहरण उस समय देखने को मिला जब सोशल मीडिया पर कक्षा एक की नन्ही छात्रा मानवी सिंह की पुकार पर डीएम अंजनी सिंह ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल स्थल निरीक्षण का निर्णय लिया। शहर से सटे सलेमपुर ग्राम पंचायत पहुंचकर डीएम ने न केवल जमीनी स्थिति का गहन आकलन किया, बल्कि मौके पर ही अधिकारियों को आवश्यक सुधारात्मक कार्रवाई के निर्देश देकर प्रशासन की संवेदनशीलता और तत्परता का परिचय दिया। बिना औपचारिकता के डीएम ने गांव की खड़ंजे वाली सड़क पर पैदल चलते हुए मानवी के घर तक पहुंचकर हालात देखे।
इस दौरान उन्होंने बच्ची और उसके पिता से आत्मीय बातचीत की। मानवी की परेशानी सुनकर डीएम का संवेदनशील पक्ष सामने आया और उन्होंने मौके पर ही अधिकारियों को खड़ंजा मार्ग की मरम्मत के निर्देश दे दिये। निरीक्षण में सामने आया कि रास्ते पर खड़ंजा तो है लेकिन बारिश के कारण वह कई जगह पर ऊंचा नीचे हो गया है और जलभराव ने समस्या को और बढ़ा दिया है। डीएम ने साफ कहा कि लोगों को अब इस परेशानी से जल्द राहत दिलाई जाएगी। मौके पर ही डीएम ने क्षेत्र में अनियोजित प्लॉटिंग पर भी सख्त रुख दिखाया। बिना लेआउट पास कराए और नियमानुसार अनुमति लिए बिना प्लॉटिंग करना भविष्य की समस्याओं को जन्म देता है। इस तरह की गतिविधियों को नियमानुसार लाया जाएगा और जिम्मेदारों पर कार्रवाई भी होगी।

प्लॉट खरीद से पहले सुविधाएं जांचें: डीएम
जिलाधिकारी अंजनी सिंह ने आमजन से अपील की कि जब भी लोग प्लॉट या भूमि की खरीद करें तो केवल कीमत या स्थान देखकर निर्णय न लें, बल्कि यह भी सुनिश्चित करें कि वहां सड़क, नाली, पार्क, बिजली, जल निकासी सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं की समुचित व्यवस्था उपलब्ध है या नहीं। कई बार बिना नियोजित विकास के किए गए प्लॉटिंग क्षेत्रों में बाद में लोगों को आवागमन, जलभराव और बुनियादी सुविधाओं की कमी जैसी गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ता है, इसलिए खरीद से पहले पूरी सावधानी और जांच जरूरी है, ताकि भविष्य में किसी प्रकार की असुविधा न हो और लोग सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित वातावरण में अपने सपनों का घर बना सकें।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 

 

 

 

 

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

 

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

 

 

LATEST POSTS

पूर्व प्रधानमंत्री को कांग्रसियों ने किया याद

पूर्व प्रधानमंत्री को कांग्रसियों ने किया यादतेजस टूडे ब्यूरो चित्रकूट। जिला कांग्रेस कैंप कार्यालय में गुरुवार को भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि...

प्रकृति संरक्षित नहीं इसलिये पड़ रही भीषण ज्वलन: भार्गव

प्रकृति संरक्षित नहीं इसलिये पड़ रही भीषण ज्वलन: भार्गवतेजस टूडे ब्यूरो चित्रकूट। प्रयागराज से पधारे पूज्य बालकृष्ण भार्गव महाराज पंचम दिवस की कथा श्रवण कराते...

जीवात्मा एवं परमात्मा के मिलन को ही कहा गया है महारास: पारासर

जीवात्मा एवं परमात्मा के मिलन को ही कहा गया है महारास: पारासरतेजस टूडे ब्यूरो चित्रकूट। भागवत कथा के षष्टम दिवस पर कथा व्यास डॉ. श्याम...

पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की मनायी गयी पुण्यतिथि

पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की मनायी गयी पुण्यतिथितेजस टूडे ब्यूरो राजीव जायसवाल प्रयागराज। कांग्रेस पार्टी कार्यालय कॉटन मिल्स नैनी पर भारतरत्न देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव...

Follow us

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Most Popular