बेमौसम बारिश से गर्मी तो थमी मगर बदहाल सड़कों ने बढ़ायी राहगीरों की मुसीबत
तेजस टूडे सं.
शिवेन्द्र नारायण तिवारी
शंकरगढ़, प्रयागराज। जनपद के बारा तहसील अंतर्गत शंकरगढ़ क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से हो रही बेमौसम बारिश ने लोगों को भीषण गर्मी से तो राहत दी है लेकिन सरकारी तंत्र की लापरवाही अब आम जनता पर भारी पड़ने लगी है। क्षेत्र की ग्राम पंचायतों में सड़कों की स्थिति बद से बदतर हो चुकी है जिससे राहगीरों का निकलना दूभर हो गया है। सड़कें बनीं तालाब, हादसों का बढ़ा खतरा ग्रामीण क्षेत्रों की सड़कें गड्ढों में तब्दील हो चुकी हैं। बारिश का पानी इन गहरे गड्ढों में भर जाने के कारण राहगीरों को गहराई का अंदाजा नहीं मिल पाता जिससे आए दिन लोग गिरकर चोटिल हो रहे हैं। विशेषकर दोपहिया वाहन चालक और बुजुर्ग इन सड़कों पर सबसे ज्यादा हादसों का शिकार हो रहे हैं। साथ ही बीमारियों के पनपने का डर भी है।
ग्रामीणों का आरोप है कि जलभराव के कारण क्षेत्र में मच्छरों का प्रकोप तेजी से बढ़ा है। गड्ढों में हफ्तों से जमा गंदा पानी अब बीमारियों का केंद्र बनता जा रहा है। स्थानीय निवासियों को डर है कि यदि जल्द ही जल निकासी और सड़क मरम्मत का कार्य नहीं किया गया तो क्षेत्र में मलेरिया और डेंगू जैसी गंभीर बीमारियां पैर पसार सकती हैं। स्थानीय निवासियों ने प्रशासन के प्रति गहरा रोष व्यक्त करते हुए कहा कि सड़कों की हालत लंबे समय से खराब है लेकिन संबंधित विभाग मूकदर्शक बना हुआ है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी और बारा तहसील प्रशासन से मांग किया कि जर्जर सड़कों की अविलंब मरम्मत कराई जाय, ताकि किसी बड़ी अनहोनी को टाला जा सके।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।








600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA







