Sunday, June 14, 2026
HomeTrendingकुर्मी संगठन के नेताओं के प्रभाव से कुर्मी समाज में दिखी एकता

कुर्मी संगठन के नेताओं के प्रभाव से कुर्मी समाज में दिखी एकता

-

  • कुर्मी संगठन के नेताओं के प्रभाव से कुर्मी समाज में दिखी एकता

  • कायमगंज विधायक सुरभि व विधायक पति अजीत की कमी महसूस

तेजस टूडे ब्यूरो
अनुभव गंगवार
फर्रुखाबाद। नगर में स्थित एकमात्र पटेल प्रतिमा के माल्यार्पण का भी ध्यान न रखना नगर में चर्चा का विषय बना रहा है। बता दें कि नगर के विद्या मंदिर महाविद्यालय में एकमात्र नगर की पटेल प्रतिमा स्थापित है जो कुर्मी समाज के युवाओं के द्वारा कराई गई थी लेकिन कुर्मी समाज का प्रादेशिक सम्मेलन होने पर लोग चर्चा कर रहे थे कि शायद इस पटेल प्रतिमा का माल्यार्पण होगा लेकिन कुर्मी समाज के द्वारा कुर्मी समाज के सम्मानित और क्रांतिकारी सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा का माल्यार्पण तो दूर की बात वहां किसी ने मूर्ति की साफ सफाई भी करना उचित नहीं समझा।
बरझाला 20 गाड़ियां व स्वागत कर्मी की संख्या 100 से अधिक लोग खड़े हुए थे। वहीं वतन गंगवार अपने काफिला के साथ स्वागत के लिए तैयार थे लेकिन वहाँ काफिला नहीं रुका और कई जगहों पर हांथों में माला लिए खड़े रहे कुर्मी क्षत्रिय। सम्मेलन के पास नहीं रुका राष्ट्रीय अध्यक्ष का काफिला। मिला था सभापति विमल कटियार का प्रोटोकॉल क्षेत्रीय विधायक डा० सुरभि व उनके पति डॉ० अजीत की गैरमौजूदगी चर्चा का विषय नहीं दिखे अपना दल के जिलाध्यक्ष रिंकू कटियार कुर्मी समाज के वरिष्ठ वकील जवाहर सिंह गंगवार बैठे रहे सभागार के बाहर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा का हिस्सा रहे कुर्मी नेता धीरेन्द्र मोहन कुर्मी क्षत्रिय महासभा का झंडा लेकर प्रांतीय अधिवेशन करने फर्रुखाबाद क्या आये मानो दिग्गजों की क्षत्रिय होने अहसास दिलाया गया।
कायमगंज विधानसभा में जगह—जगह उनके स्वागत के लिए खडे किये गये युवा छतरी की हाथों में मालाएं तपती धूप में ही झुलस गईं और वाहनों के काफिले निकलते चले गये। कारण सिर्फ क्षेत्रीय विधायक के समर्थक होने का ठप्पा रहा। कायमगंज के एक गेस्ट हाउस में कुर्मी क्षत्रिय महासभा लखनऊ का प्रांतीय सम्मेलन रविवार को संगठन के नेता धीरेन्द्र मोहन जो राज्य सरकार में लोक सेवक के पद पर सपत्नीक लखनऊ में तैनात है। उनके स्वागत का विशेष प्रबंध भाजपा के वरिष्ठ नेता अशोक कटियार और आलू विपरण संघ के सभापति विमल कटियार भाजपा नेता जय गंगवार के हाथों था। विमल को मिले प्रोटोकॉल का जलवा भी धीरेन्द्र को फर्रुखाबाद आगमन पर मिला था। उनके वाहन को स्कॉट करने के लिए पुलिस की एक अलर्ट कार और कई सिपाही प्रशासन द्वारा भारतीय जनता पार्टी के नेताओं के दवाव में तैनात कराये गये थे। पूर्व विधायक और को आपरेटिव बैंक के फर्रुखाबाद कन्नौज के अध्यक्ष कुलदीप गंगवार स्वयं इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए तठस्थ थे। जैसे ही महरूपुर सहजू से धीरेन्द्र मोहन का काफिला बढ़ा तो तमाम भाजपा नेताओं की चमचमाती कारों का काफिला बढ़ता चला गया।
रास्ते में कई जगहों पर भाजपा नेता जय गंगवार और भाजपा नेता अशोक कटियार और कुलदीप गंगवार सहित विमल के प्रयासों से सामाजिक संगठनों की युवाओं को स्वागत के लिए तैयार किया गया था लेकिन काफिला गुजरता गया और हाथों की मालएं सूखती रहीं। कायमगंज विधायक के अति करीबी वतन गंगवार अपने बरझाला प्रतिष्ठान के बाद करीब एक सैकड़ा समर्थकों के साथ इंतजार में सुबह से भूखे प्यासे खडे ही रहे। काफिला केवल इस कारण नही रोका गया कि समर्थक डा०सुरभि के थे। इस सम्बंध में जब विधायक पति डा० अजीत से पूछा गया तो बताया कि वह लखनऊ में है, उन्हें काफी विलंब से कार्यक्रम का न्योता मिला था। वर्षों से कड़ी मेहनत और एकजुटता की वयार चला रहे जनपद से स्थापित सरदार पटेल युवा मंच और सरदार पटेल युवा वाहिनी जो आज कानपुर सहित आस—पास जनपदों तक प्रभावी है। उनके पदाधिकारियों को इस कार्यक्रम में तबज्जो नहीं मिली। भाजपा नेता जय गंगवार व अशोक कटियार के आग्रह पर एकजुटता की मिसाल कायम करने दोनों संगठन सुबह से ही तैयारी में थे लेकिन कुर्मी समाज के कुछ लोग कन्नौज एवं फर्रुखाबाद में कुर्मी क्षत्रिय महासभा को प्रभावी करने की मुहिम चला रहे हैं जिसके चलते तमाम युवा क्षत्रिय उपेक्षा का शिकार कर दिये गये। वहीं अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा के जनपद में संस्थापक जवाहर सिंह गंगवार की अनदेखी भी चर्चा-ए-आम रही।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 

 

 

 

 

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

 

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

 

 

LATEST POSTS

Jaunpur News: सड़क पर टूटकर लटका बिजली का पोल दुर्घटना को दे रहा दावत

सड़क पर टूटकर लटका बिजली का पोल दुर्घटना को दे रहा दावत सोगर विद्युत उपकेन्द्र से प्रभावित क्षेत्र की बिजली आपूर्ति ठप, उपभोक्ता परेशान...

Jaunpur News: योग से जागता है ऊर्जा और आत्मविश्वास: कुलपति

योग से जागता है ऊर्जा और आत्मविश्वास: कुलपति 600 एनसीसी कैडेटों को कराया गया योगाभ्यासतेजस टूडे सं. विरेन्द्र यादव सरायख्वाजा, जौनपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के पूर्व...

Jaunpur News: पीयूकैट-2026: आवेदन की अन्तिम तिथि 20 जून तक बढ़ी

पीयूकैट-2026: आवेदन की अन्तिम तिथि 20 जून तक बढ़ीतेजस टूडे सं. विरेन्द्र यादव सरायख्वाजा, जौनपुर। पूर्वांचल विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 में विश्वविद्यालय परिसर में संचालित...

Jaunpur News: जौनपुर की अदिति एवं संध्या सब जूनियर स्टेट बॉक्सिंग चैम्पियनशिप के लिये रवाना

जौनपुर की अदिति एवं संध्या सब जूनियर स्टेट बॉक्सिंग चैम्पियनशिप के लिये रवानातेजस टूडे सं. अजय विश्वकर्मा सिद्दीकपुर, जौनपुर। सहारनपुर में 15 से 18 जून तक...

Follow us

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Most Popular