मोहम्मद समीर की अगुवाई में भीषण गर्मी में भी दिखी इंसानियत की मिसाल

  • मोहम्मद समीर की अगुवाई में भीषण गर्मी में भी दिखी इंसानियत की मिसाल

  • चांदपुरा चौराहा ट्रामा सेण्टर के पास लगा नि:शुल्क प्याऊ

तेजस टूडे ब्यूरो
अब्दुल शाहिद
बहराइच। इन दिनों पारा आसमान छू रहा है और चिलचिलाती धूप व भीषण गर्मी से आम जनता का हाल बेहाल है। ऐसे कठिन समय में चांदपुरा चौराहा स्थित ट्रामा सेंटर के पास आने वाले जरूरतमंदों के लिए राहत की एक बड़ी खबर सामने आई है। यहाँ अस्पताल आने वाले गरीब मरीजों, उनके तीमारदारों और आम राहगीरों को इस तपती धूप में तसल्ली देने के लिए युवाओं द्वारा ठंडे और साफ पेयजल (प्याऊ) का बेहतरीन इंतजाम किया गया है।
इस पूरे सेवा कार्य का नेतृत्व और अगुवाई मुख्य रूप से मोहम्मद समीर द्वारा की गई। प्याऊ की शुरुआत करते हुए मोहम्मद समीर ने कहा कि ट्रामा सेंटर में दूर-दराज के ग्रामीण क्षेत्रों से बेहद परेशान हाल और गरीब मरीज इलाज के लिए आते हैं।
इस कड़कती धूप में अस्पताल के आस—पास पीने के ठंडे पानी की किल्लत की वजह से तीमारदारों को यहाँ-वहाँ भटकना पड़ रहा था। इसी जनसमस्या को देखते हुए हमारी टीम ने तुरंत यहाँ मुफ्त ठंडे पानी की व्यवस्था करने का निर्णय लिया, ताकि किसी भी प्यासे को भटकना न पड़े। इस नेक काम में मोहम्मद समीर के कंधे से कंधा मिलाकर मोहम्मद इकराम और मोहम्मद राशिद ने अपनी सक्रिय भूमिका निभाई। इस भीषण गर्मी के दौरान यह पियाऊ लगातार सुचारू रूप से चलाया जाएगा जिससे यहाँ आने वाले हर जरूरतमंद को राहत मिल सके।
वहीं टीम के वरिष्ठ साथी महबूब हुसैन और इकराम हुसैन ने इस मानवीय कार्य की सराहना करते हुए कहा कि इस चिलचिलाती गर्मी में प्यासों को पानी पिलाना ही सबसे बड़ी और सच्ची सेवा है। उन्होंने समाज के अन्य सक्षम लोगों से भी अपील किया कि वे इस मौसम में राहगीरों और बेजुबान पक्षियों के लिए पानी का इंतजाम करने के लिए आगे आयें। युवाओं द्वारा उठाए गए इस सराहनीय और परोपकारी कदम की चांदपुरा चौराहा ट्रामा सेंटर में आने वाले तीमारदारों, एम्बुलेंस चालकों और स्थानीय दुकानदारों द्वारा जमकर प्रशंसा की जा रही है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 

 

 

 

 

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

 

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA