Homeरायबरेलीपुलिस की लापरवाही से बेखौफ दबंगों ने दिनदहाड़े चौराहा पर मचाया ताण्डव

पुलिस की लापरवाही से बेखौफ दबंगों ने दिनदहाड़े चौराहा पर मचाया ताण्डव

पुलिस की लापरवाही से बेखौफ दबंगों ने दिनदहाड़े चौराहा पर मचाया ताण्डव

अनुभव शुक्ला
अमावा रायबरेली। जिले की मिल एरिया पुलिस की लचर कार्यशैली का फायदा उठाकर कुछ टुटपुंजिया किस्म के गुंडों ने दिनदहाड़े चौराहा पर उत्पात मचाया काफी देर तक दबंगों के चले तांडव के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने भीड़ को हटाकर कार्यवाही के नाम पर खानापूर्ति शुरू कर दी बताते चलें की मिल एरिया थाना क्षेत्र के स्थानीय चौराहे पर पुरानी रंजिश को लेकर करीब दर्जन भर दबंगों ने एक नाई की दुकान पर जमकर उत्पात मचाया। बेखौफ दबंगों ने नाई की दुकान का सामान तोड़ दिया। व एक मोटरसाइकिल के अलावा एक चौपहिया वाहन में भी तोड़फोड़ की। घटना की सूचना पर भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। क्षेत्राधिकारी नगर वंदना सिंह ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर कड़ी कार्रवाई करने का आश्वासन दिया दरअसल पूरा मामला जिले के मिल एरिया थाना क्षेत्र स्थित चौराहे का है जहां महाराजगंज कोतवाली क्षेत्र के रुकनपुर बैखरा गांव का राशिद पुत्र शाहिद नाई की दुकान करता था। बीते दिनों एक युवक ने रोड से गुजर रहे एक युवक पर सिगरेट पीकर फेंक दी। जिसके बाद विवाद शुरू हो गया था मामले में सिगरेट पीकर फेंकने वाले युवक से गाली गलौज के बाद मारपीट शुरू हो गई। मारपीट में सिगरेट फेंकने वाला युवक व उसका साथी दो घायल हो गए थे। मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने विवाद में शामिल नाई दुकानदार राशिद को दुकान बंद रखने के लिए कहा और बीती 31 जुलाई से नाई की दुकान बंद चल रही थी। दोपहर 2:00 बजे उस दिन मारपीट में शामिल एक युवक पर दबंगों की नजर पड़ी। तो पुरानी रंजिश के चलते कोड़रा गांव निवासी सलमान पुत्र रज्जन को दबंगों ने पीट-पीट कर लहूलुहान कर दिया। मामले की सूचना पुलिस को दी गई और पुलिस ने कार्रवाई शुरू की। शाम तकरीबन 5:00 बजे राशिद अपनी दुकान को खाली करने के इरादे से पिकअप लेकर दुकान का सामान निकालने के लिए पहुंच गया। इस बीच पहले से घात लगाए बैठे आधा दर्जन दबंगों ने दुकान में जमकर तोड़फोड़ की। और दुकानदार राशिद के साथ मारपीट की तो वह जान बचाकर भाग निकला। इधर दबंगों ने उसकी दुकान का पूरा सामान तहस-नहस कर दिया। इसके अलावा सामान लेने गई एक पिकअप संख्या यूपी 33 बीटी 1161 में भी तोड़फोड़ की। वही पास खड़ी एक बाइक यूपी 33 ए यस 1590 को भी हमलावरों में तोड़ दिया। दिनदहाड़े हुई इस घटना के विरोध में सैकड़ों लोग मौके पर जमा हो गए। और रोड जाम करने का प्रयास किया लेकिन तभी सूचना पर पहुंची पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर किया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read