हाईवे में अनियंत्रित हुआ‌ डम्पर खेत में घुसा, 3 घायल

  • हाईवे में अनियंत्रित हुआ‌ डम्पर खेत में घुसा, 3 घायल

तेजस टूडे ब्यूरो
बृजेन्द्र कुमार
सुमेरपुर, हमीरपुर। नेशनल हाईवे में दोपहर को कानपुर से चलकर बांदा जा रहा तेज रफ्तार डंपर सामने से आ रहे डंपर को ओवरटेक करते समय अनियंत्रित होकर हाईवे किनारे पेड़ों को तोड़ता हुआ खेतों में जा घुसा। इस घटना में चालक खलासी और एक यात्री घायल हुआ है। सभी घायलों को उपचार के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। नेशनल हाईवे में कुण्डौरा के समीप थाना सीमा के निकट कानपुर की तरफ से आ रहा तेज रफ्तार डंपर सामने से आ रहे डंपर को ओवरटेक करते समय अनियंत्रित होकर हाईवे किनारे खड़े पेड़ों को तोड़ता हुआ खेत में जा घुसा। इस घटना में ट्रक चालक पवन कुमार 28, खलासी विवेक कुमार 19 निवासी नवेडी घाटमपुर कानपुर तथा यात्री विनोद कुमार 25 निवासी मोहटा घाटमपुर कानपुर केबिन क्षतिग्रस्त होने से घायल हो गए। सभी घायलों को राहगीरों ने एंबुलेंस की मदद से सदर अस्पताल पहुंचाया। उपचार के बाद तीनों की हालत में सुधार बताया जा रहा है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 

 

 

 

 

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

 

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA