Sunday, June 7, 2026
HomeTrendingसड़क हादसे में मामा—भांजे की हुई दर्दनाक मौत

सड़क हादसे में मामा—भांजे की हुई दर्दनाक मौत

-

  • सड़क हादसे में मामा—भांजे की हुई दर्दनाक मौत

  • क्षेत्राधिकारी मोहम्मदी की सरकारी गाड़ी से हुई टक्कर

तेजस टूडे ब्यूरो
एनके मिश्रा
मोहम्मदी, लखीमपुर खीरी। स्थानीय क्षेत्र में मोहम्मदी पसगवां हाईवे पर गांव कंधरापुर के पास समाधान थाना दिवस में सम्मिलित होने जा रहे सीओ के सरकारी वाहन में विपरीत दिशा से आ रहे बाइक चालक ने नियंत्रण खो दिया और कार से टकरा जाने से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गये। सीओ ने कार्यक्रम छोड़कर घायलों को जानकी एंबुलेंस से सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टर ने जांच के दौरान चालक को मृत घोषित कर दिया और सवार की हालत गंभीर होने पर चलते जिला अस्पताल शाहजहांपुर रेफर कर दिया था अस्पताल पहुंचते ही उसने भी दम तोड़ दिया।
पुलिस के अनुसार शनिवार 12 बजे करीब राम औतार 37 वर्षीय अपनी ससुराल रैगांवा थाना पिहानी जिला हरदोई से बाइक पर मामा जय जय राम 60 वर्षीय को पीछे बैठाकर अपने पैतृक गांव अनावां थाना पुवांया जाने को घर से निकले थे। रास्ते में मोहम्मदी पसगवां हाईवे पर गांव कंधरापुर के पास पहुंचते ही मोहम्मदी से सीओ सरकारी गाड़ी से पसगवां थाना दिवस में सम्मिलित होने जा रहे थे। सामने से आ रहे बाइक चालक ने नियंत्रण खो दिया और गाड़ी से टकरा गया जिससे सवार और चालक गंभीर रूप से घायल हो गये। सीओ ने कार्यक्रम रद्द करके आनन-फानन में घायलों को इलाज के लिए प्राइवेट जानकी एंबुलेंस से समाजसेवी शिवम राठौर ने मोहम्मदी सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टर ने जांच के दौरान राम औतार को मृत घोषित कर दिया। घायल जयजय राम को इलाज के लिए जिला अस्पताल शाहजहांपुर भेजा जहां उसने अस्पताल में भर्ती होते ही दम तोड़ दिया जिसका पोस्टमार्टम शाहजहांपुर में हो रहा है।
मृतक राम औतार की पत्नी रेशमा का रो—रो करके का कहना है कि अपने बेटे अनुज की शादी कर चुकी है। घर पर जवान बेटी नीतू बैठी है। उसकी शादी और जीवन यापन के लिए संकट खड़ा हो गया है। जयजय राम की शादी हुई थी। पत्नी छोड़कर चली गई। वह अकेले ही रह रहे थे जो राम अवतार के रिश्ते में मामा लगते हैं।

हादसे में बाल—बाल बचे सीओ
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हादसे के समय बाइक बहुत तेज रफ्तार में थी। सड़क पर धूल उड़ने के चलते बाइक चालक ने नियंत्रण खो दिया। यह देखकर को गाड़ी के चालक ने बाइक चालक को बचाने के प्रयास में गाड़ी सड़क कच्ची सड़क पर उतार दी जिससे वह पलटने से बाल बाल बच गई।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 

 

 

 

 

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

 

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

 

 

LATEST POSTS

Jaunpur News: मोहर्रम कमेटी ने सौंपा ज्ञापन

मोहर्रम कमेटी ने सौंपा ज्ञापनतेजस टूडे सं. जौनपुर। मोहर्रम कमेटी के अध्यक्ष सैयद परवेज हसन ने जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा। जिसमें...

Jaunpur News: हिरासत में लिया गया ट्रैक्टर दूसरे दिन ही छोड़े जाने पर उठ रहे सवाल

हिरासत में लिया गया ट्रैक्टर दूसरे दिन ही छोड़े जाने पर उठ रहे सवालतेजस टूडे सं. तरुण चौबे सुजानगंज, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत इन दिनों...

Jaunpur News: विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने लगाया दहेज हत्या का आरोप

विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने लगाया दहेज हत्या का आरोपतेजस टूडे सं. अनुपम मौर्य बरसठी, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के महुआरी बनकट गांव में...

Jaunpur News: गुजर ताल के सौंदर्यीकरण व पर्यावरण संरक्षण को लेकर डीएम ने किया निरीक्षण

गुजर ताल के सौंदर्यीकरण व पर्यावरण संरक्षण को लेकर डीएम ने किया निरीक्षण गुज़र ताल किनारे वृहद पौधरोपण, सोलर एवं हाई मास्ट लाइट लगाने...

Follow us

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Most Popular