Monday, March 9, 2026
Homeगोण्डाउमरी बेगमगंज पुलिस ने नाबालिग को भगा ले जाने व छेड़छाड़ करने...

उमरी बेगमगंज पुलिस ने नाबालिग को भगा ले जाने व छेड़छाड़ करने वाले को किया गिरफ्तार

-

उमरी बेगमगंज पुलिस ने नाबालिग को भगा ले जाने व छेड़छाड़ करने वाले को किया गिरफ्तार

तेजस टूडे ब्यूरो
मुसैब अख्तर
गोण्डा। पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी राधेश्याम राय के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी तरबगंज विनय सिंह के नेतृत्व में थाना उमरी बेगमगंज पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत धारा 191(2), 115(2), 351(2), 137(2), 87, 75 बीएनएस व 7/8 पॉक्सो एक्ट से सम्बन्धित नामजद विनय उपाध्याय पुत्र प्रेमकिशोर उपाध्याय निवासी मंगुरा बाजार थाना उमरी बेगमगंज जनपद गोण्डा को चांदपुर पुलिया के पास से गिरफ्तार कर लिया गया।
मालूम हो कि बीते 30 अगस्त को एक व्यक्ति द्वारा थाना उमरी बेगमगंज में लिखित तहरीर दी गयी कि 29 अगस्त को उसकी नाबालिग पुत्री स्कूल से पढ़कर घर आई थी। कुछ सामान लेने हेतु मुंगरा बाजार गई थी। घर वापस आते समय रास्ते में विपक्षीगण ने स्कूटी में धक्का मारकर गिरा दिया तथा उसकी पुत्री को अपने मोटरसाइकिल पर बैठकर रेस्टोरेंट ले गए जहां लड़की के साथ छेड़छाड़ किया। वादी की तहरीर पर थाना उमरी बेगमगंज में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया था। विवचेना के दौरान दोषी पाए गए नामजद आरोपी अभियुक्त विनय उपाध्याय पुत्र प्रेम किशोर उपाध्याय निवासी मंगुरा बाजार थाना उमरी बेगमगंज जनपद गोण्डा को थाना उमरी बेगमगंज पुलिस ने चाँदपुर पुलिया के पास से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना उमरी बेगमगंज पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही कर न्यायालय रवाना किया गया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

LATEST POSTS

सीएचसी अधीक्षकों को जिलाधिकारी का सख्त निर्देश

सीएचसी अधीक्षकों को जिलाधिकारी का सख्त निर्देश शासन की मंशानुसार जनसामान्य को स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया करायेंतेजस टूडे ब्यूरो सुधीर सोनी गोण्डा। कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी प्रियंका...

गोण्डा रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ ने की बड़ी कार्यवाही

गोण्डा रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ ने की बड़ी कार्यवाही फेरी वालों एवं चेन पुलिंग करने वालों पर कसा शिकंजा तेजस टूडे मण्डल ब्यूरो मुसैब अख्तर गोण्डा। रेलवे सुरक्षा बल...

हिन्दी दिवस पर योग से निरोग रहने के बताये गये गुर

तेजस टूडे ब्यूरो सुधीर सोनी गोण्डा। आवास विकास स्थित प्रेरणा पार्क में हिंदी दिवस पर योग शिविर का आयोजन "योग: समाज और स्वास्थ्य" हेतु योग शिविर का...

समस्याओं का समाधान, शासन की पहचान

समस्याओं का समाधान, शासन की पहचान डीएम ने जनसुनवाई में दिखायी कार्यकुशलता तेजस टूडे ब्यूरो मुसैब अख्तर गोण्डा। जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन, पुलिस अधीक्षक व मुख्य विकास अधिकारी ने शनिवार...

Follow us

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Most Popular