Advertisement

पुलिस के दो जवान पाए गए कोरोना पॉजिटिव, एक का पूरा परिवार चपेट में

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पिज्जा डिलिवरी ब्वॉय की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद मचा हड़कंप थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब दो पुलिसकर्मियों के भी कोरोना संक्रमित होने की बात सामने आ रही है। दोनों ही पुलिसकर्मियों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। एक पुलिसकर्मी के परिवार को क्वारंटाइन किया गया है। जानकारी के अनुसार मॉडल टाउन पुलिस कॉलोनी में रहने वाले एएसआई एवं उनके 21 साल के बेटे की रिपोर्ट सोमवार को पॉजीटिव आई थी। इसके बाद उन्हें एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस बारे में नॉर्थ वेस्ट जिले के डीएसपी ने जानकारी दी कि सावधानी रखते हुए इस इलाके के ब्लॉक- जी, एच और आई को भी सील कर दिया गया है। दरअसल, एएसआई की पत्नी एलएनजेपी अस्पताल में नर्स का काम करती हैं। अस्पताल में काम करते समय वह कोरोना के संक्रमण का शिकार हो गई थी। उनके पॉजिटिव पाए जाने के बाद से पिता-पुत्र घर पर ही एकांतवास में थे। अब दोनों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उन्हें भी अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। वहीं एक और पुलिसकर्मी जो दर्शन विहार बुराड़ी निवासी है कि रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। एएसआई एक डॉक्टर की सुरक्षा में तैनात थे। कोरोना की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद से वह दर्शन विहार स्थित अपने घर पर एकांतवास में हैं। वहीं उनकी पत्नी एवं चार बच्चों को अलग कमरे में रखा गया है।

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पिज्जा डिलिवरी ब्वॉय की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद मचा हड़कंप थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब दो पुलिसकर्मियों के भी कोरोना संक्रमित होने की बात सामने आ रही है। दोनों ही पुलिसकर्मियों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। एक पुलिसकर्मी के परिवार को क्वारंटाइन किया गया है।
जानकारी के अनुसार मॉडल टाउन पुलिस कॉलोनी में रहने वाले एएसआई एवं उनके 21 साल के बेटे की रिपोर्ट सोमवार को पॉजीटिव आई थी। इसके बाद उन्हें एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस बारे में नॉर्थ वेस्ट जिले के डीएसपी ने जानकारी दी कि सावधानी रखते हुए इस इलाके के ब्लॉक- जी, एच और आई को भी सील कर दिया गया है।

दरअसल, एएसआई की पत्नी एलएनजेपी अस्पताल में नर्स का काम करती हैं। अस्पताल में काम करते समय वह कोरोना के संक्रमण का शिकार हो गई थी। उनके पॉजिटिव पाए जाने के बाद से पिता-पुत्र घर पर ही एकांतवास में थे। अब दोनों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उन्हें भी अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।
वहीं एक और पुलिसकर्मी जो दर्शन विहार बुराड़ी निवासी है कि रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। एएसआई एक डॉक्टर की सुरक्षा में तैनात थे। कोरोना की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद से वह दर्शन विहार स्थित अपने घर पर एकांतवास में हैं। वहीं उनकी पत्नी एवं चार बच्चों को अलग कमरे में रखा गया है।

 

आप लोगों भरपूर सहयोग और प्यार की वजह से तेजस टूडे डॉट कॉम आज Google News और Dailyhunt जैसे बड़े प्लेटर्फाम पर जगह बना लिया है। आज इसकी पाठक संख्या लगातार बढ़ रही है और इसके लगभग डेढ़ करोड़ विजिटर हो गये है। आपका प्यार ऐसे ही मिलता रहा तो यह पूर्वांचल के साथ साथ भारत में अपना एक अलग पहचान बना लेगा।
deepak jaiswal
आप लोगों भरपूर सहयोग और प्यार की वजह से तेजस टूडे डॉट कॉम आज Google News और Dailyhunt जैसे बड़े प्लेटर्फाम पर जगह बना लिया है। आज इसकी पाठक संख्या लगातार बढ़ रही है और इसके लगभग डेढ़ करोड़ विजिटर हो गये है। आपका प्यार ऐसे ही मिलता रहा तो यह पूर्वांचल के साथ साथ भारत में अपना एक अलग पहचान बना लेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Read More

Recent