राजेश श्रीवास्तव अयोध्या। राष्ट्रीय राजमार्ग पर शनिवार को अलग-अलग दो सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गयी। चार लोग घायल हो गए। पहली घटना शनिवार की भोर लगभग 3.30 बजे लखनऊ अयोध्या नेशनल हाईवे पर पटरंगा थाना क्षेत्र के अशरफ पुर गंगरेला गांव के समीप कल्याणी नदी के पास एक डबल डेकर बस लखनऊ की ओर जा रहे थे कि अचानक उसमें कुछ खराबी आ जाने के कारण बस चालक ने पटरी के किनारे रोक कर उसकी रिपेयरिंग कर रहा था।
एक तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक लखनऊ की ओर ही जा रहा था। पास पहुंचते ही चालक ने अपना नियंत्रण खो दिया और डबल डेकर बस में पीछे से जोरदार टक्कर मार दिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रक के बाएं हिस्से हिस्सा पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त हो गया जिससे बस आगे को बढ़ गई और उसके नीचे काम कर रहे चालक के ऊपर से गुजर गई जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक लगभग दो घंटे तक लावारिस की स्थिति में पटरी के किनारे पड़ा हुआ था। घटना की सूचना ग्रामीणों ने पटरंगा पुलिस को दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है। मृतक की पहचान मोहन मंडल 45 वर्ष पुत्र सियाराम मंडल निवासी छत्रपति नरहिया थाना जनपद मधुबनी बिहार के रूप में हुई है।
उसके परिजनों को पुलिस ने फोन के माध्यम से अवगत करा दिया है। वही डबल डेकर बस व ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया है। दूसरी घटना पटरंगा थाना अंतर्गत ग्राम गनौली पेट्रोल पंप के समीप एनएच-27 पर हुआ है। लखनऊ से अयोध्या की ओर जा रही इनोवा कार खड़े ट्रक में जा घुसी। इनोवा सवार 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। पुलिस ने इनोवा सवार सभी लोगों को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने जलालपुर निवासी शिवचंद्र 43 को मृत घोषित कर दिया जबकि अन्य घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
Leave a Reply