Advertisement

दो बच्चों की हत्या, शव 5 किमी के अंतराल में यमुना एक्सप्रेस वे के किनारे मिले

दो बच्चों की हत्या, शव 5 किमी के अंतराल में यमुना एक्सप्रेस वे के किनारे मिले

आरके धनगर
मथुरा। थाना नौहझील और थाना सुरीर क्षेत्र अंतर्गत यमुना एक्सप्रेस-वे के पांच किलोमीटर के अंतराल में मंगलवार दो किशोरों की हत्या कर शव यमुना एक्सप्रेस वे के किनारे तारों की बाड़ से उलटा लटका दिया। फिलहाल दोनों लड़कों की शिनाख्त नहीं हो सकी है। एसएसपी ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर उनके डीएनए सैंपलिंग की बात कही है। दोनों बच्चों के चेहरों पर चोट के निशान हैं। आशंका व्यक्त की जा रही है कि इनकी कहीं अन्यंत्र हत्या कर शव डाले गये है। प्राप्त जानकारी के अनुसार नौहझील थाना क्षेत्र अंतर्गत यमुना एक्सप्रेस वे के माइल स्टोन 74-75 के बीच मंगलवार सुबह नौ बजे के बीच एक किशोर का शव पड़ा होने की जानकारी पुलिस को लगी।

ठीक इसी के कुछ समय बाद सुरीर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत यमुना एक्सप्रेस वे के माइल स्टोन 78-79 के बीच एक और किशोर के शव पड़ा होने की सूचना पुलिस को मिली। नौहझील में मिले बालक की उम्र लगभग (10 वर्ष) है तो सुरीर में मिले बच्चे की उम्र (12 वर्ष) बतायी गयी है। दोनों देखने से भाई प्रतीत होते है और उनके चेहरों पर चोट के निशान हैं। नाक से खून निकला प्रतीत हो रहा है। छोटा बालक जहां सेंडो बनियान और जींस की पेंट पहने है। वहीं बड़ा बालक शर्ट, पेंट पहने है शर्ट नीली और लाल फूलदार है। नोएडा से आगरा की ओर जाने वाले मार्ग पर सुबह-सुबह कुछ किलोमीटर की दूरी पर दो किशोरों के शव मिलने से सनसनी फैल गयी। पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंच गये। नौहझील के प्रभारी निरीक्षक सधुवन राम गौतम ने बताया कि फिलहाल दोनों बालक अज्ञात है और प्रथम दृष्टया इनकी हत्या कर शव यहां फेंके गये हैं। दोनों बच्चां की शिनाख्त के प्रयास किये जा रहे है।

उपनिरीक्षक संदीप सिंह ने बताया कि दोनों बच्चे देखने में भाई लगते हैं और संभवतः नोएडा से आगरा की ओर जाने वाले किसी बड़े वाहन से इन्हें फेंका गया है। फिलहाल दोनों थानों की पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। मंगलवार शाम एसएसपी डा. गौरव ग्रोवर ने बताया कि दोनों किशोरों की शिनाख्त कराना उनकी पहली प्राथमिकता है। शव मिलने के साथ ही आस-पास के ग्रामीण क्षेत्रों में इनके बारे में जानकारी करने की कोशिश की गयी है लेकिन अभी शिनाख्त नहीं हुई है दोनों बच्चों के शवों का पोस्टमार्टम चिकित्सकों के पैनल से कराया जायेगा और उसकी वीड़ियो ग्राफी भी होगी साथ ही इनकी डीएनए जांच भी करायी जायेगी। दिल्ली एनसीआर, मध्य प्रदेश और पंजाब में इन दोनों बच्चां के फोटो भेजकर इनकी शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है तब तक मौके से जो भी साक्ष्य मिले है, उन्हें सुरक्षित रखकर विधिक कार्यवाही की जायेगी। बच्चों की शिनाख्त होने के बाद ही इस घटना में जांच आगे बढ़ पायेगी। बालकों के कपड़े, हुलिया, फोटो आदि का विवरण तैयार कर इंटरनेट मीडिया पर अपलोड किया जा रहा है। मध्य प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान और एनसीआर के सभी थानों को दोनों बालकों का विवरण भेजा हा रहा है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Read More

Recent