Friday, June 12, 2026
HomeJaunpurआमरण अनशन के दूसरे दिन प्रशासनिक गलियारों में मचा हड़कम्प

आमरण अनशन के दूसरे दिन प्रशासनिक गलियारों में मचा हड़कम्प

-

  • आमरण अनशन के दूसरे दिन प्रशासनिक गलियारों में मचा हड़कम्प

  • एडीएम को खुद मौके पर पहुंचकर करना पड़ा आश्वस्त

तेजस टूडे ब्यूरो
देवी प्रसाद शर्मा
आजमगढ़। जिले के सरकारी तंत्र में व्याप्त कथित भ्रष्टाचार के खिलाफ आज़ाद अधिकार सेना का मोर्चा आखिरकार रंग लाया। पिछले 19 दिनों से कलेक्ट्रेट स्थित अंबेडकर पार्क से शुरू हुआ धरना प्रदर्शन जब रिक्शा स्टैंड पहुंचा तो जिलाध्यक्ष अशोक सिंह ने आमरण अनशन का बिगुल फूंक दिया। जिसके बाद प्रशासनिक गलियारों में मचे हड़कंप के बीच अनशन के दूसरे दिन ही एडीएम गंभीर सिंह को खुद मौके पर दौड़ना पड़ा। एडीएम ने सभी को साफ आश्वस्त किया कि IGRS और RTI मामलों में हो रहे कथित भ्रष्टाचार की गहन जांच होगी, दोषियों पर सख्त गाज गिरेगी और पीड़ितों को त्वरित न्याय मिलेगा। इसके बाद एडीएम ने खुद जिलाध्यक्ष अशोक सिंह को मीठा और जल पिलाकर उनका अनशन खत्म कराया। उन्होंने कहा कि यह आंदोलन भले ही रुक गया हो लेकिन अब सबकी नजरें प्रशासन के इस ‘एक्शन’ वाले वादे पर टिकी हैं। इस धरने में सुनील चौधरी, नन्दसेन सिंह, किरन देवी, प्रीति सरोज, विपिन राय, शीला देवी, फूलमती देवी, बादामी देवी, सुजीत दुबे, प्रशांत सिंह, बरखू पासवान, बद्री सिंह सहित अन्य लोग शामिल रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 

 

 

 

 

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

 

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

 

 

LATEST POSTS

Jaunpur News: मोहर्रम कमेटी ने सौंपा ज्ञापन

मोहर्रम कमेटी ने सौंपा ज्ञापनतेजस टूडे सं. जौनपुर। मोहर्रम कमेटी के अध्यक्ष सैयद परवेज हसन ने जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा। जिसमें...

Jaunpur News: हिरासत में लिया गया ट्रैक्टर दूसरे दिन ही छोड़े जाने पर उठ रहे सवाल

हिरासत में लिया गया ट्रैक्टर दूसरे दिन ही छोड़े जाने पर उठ रहे सवालतेजस टूडे सं. तरुण चौबे सुजानगंज, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत इन दिनों...

Jaunpur News: विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने लगाया दहेज हत्या का आरोप

विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने लगाया दहेज हत्या का आरोपतेजस टूडे सं. अनुपम मौर्य बरसठी, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के महुआरी बनकट गांव में...

Jaunpur News: गुजर ताल के सौंदर्यीकरण व पर्यावरण संरक्षण को लेकर डीएम ने किया निरीक्षण

गुजर ताल के सौंदर्यीकरण व पर्यावरण संरक्षण को लेकर डीएम ने किया निरीक्षण गुज़र ताल किनारे वृहद पौधरोपण, सोलर एवं हाई मास्ट लाइट लगाने...

Follow us

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Most Popular