त्रिलोकी गुप्ता अध्यक्ष व गुड्डू यादव चुने गये महामंत्री | #TEJASTODAY
चन्दवक, जौनपुर। स्थानीय व्यापार मंडल की बैठक गांधी पार्क में रामधनी सेठ की अध्यक्षता में हुई जहां दर्जनों वरिष्ठ व्यापारियों व जिला संगठन मंत्री अब्दुल हक अंसारी की देख-रेख में समस्त पदाधिकारियों का सर्वसम्मति से चयन किया गया।
चयन के अनुसार त्रिलोकी गुप्ता अध्यक्ष, विनोद सिंह उपाध्यक्ष, गुड्डू यादव महामंत्री, सुवाष सोनकर, शमीम, जैद अंसारी, राजेश सिंह संगठन मंत्री, डॉ. अजीत सिंह, रामधनी सेठ, उमेश बरनवाल संरक्षक सहित १५ कार्यकारिणी सदस्य चुने गए।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष त्रिलोकी गुप्ता ने समस्त व्यापारियों के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि व्यापारियों के मान सम्मान का सदैव ध्यान रखा जाएगा। उनकी समस्याओं के निराकरण के लिए हमेशा तत्पर रहूंगा। इस अवसर पर पूर्व विधायक गुलाब चंद सरोज, अरविंद सेठ, छोटू सिंह, राजू यादव, योगेंद्र यादव, कमलेश गुप्ता, संजय मोदनवाल, महेंद्र प्रजापति सहित रहे।
ब्रेकिंग खबरों से अपडेट रहने के लिए आज ही प्ले स्टोर या इस लिंक पर क्लिक कर tejastoday.com Apps इंस्टॉल करें
https://play.google.com/store/apps/details?id=com.tejastoday.news
लाइक करके जुड़ जाइए इस पेज से और पढ़िए ब्रेकिग खबरें….
किस कदर शुक्रिया अदा करूँ उस खुदा का अल्फाज नहीं मिलते,मेरी कामयाबी इतनी खूबसूरत ना होती जो आप जैसे इंसान नहीं मिलते
Gepostet von Tejastoday.com am Freitag, 18. September 2020