गणतंत्र दिवस पर शान से लहराया तिरंगा

गणतंत्र दिवस पर शान से लहराया तिरंगा

विजय ओझा
उदवंतनगर (बिहार)। गणतंत्र दिवस के अवसर पर प्रखंड क्षेत्र में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।सभी सरकारी, गैर सरकारी, विद्यालयों, राजनीतिक पार्टियों के कार्यालयों, व नीजि प्रतिष्ठानों पर द्वारा किया। जिला प्रशासन के निर्देश व कोरोना महामारी की आशंका को देखते हुए कहीं भी कोई भव्य कार्यक्रम का आयोजन नहीं किया गया।

प्रखण्ड मुख्यालय में प्रमुख आनंती देवी ने तिरंगा फहराया। बीआरसी में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में वार्डन सीमा कुमारी, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा पी पी सिंह, बाल विकास परियोजना कार्यालय में सीडीपीओ, मनरेगा में पीओ तृप्ति लाल, उदवंंतनगर पैक्स में राजू सिंह, उदवंतनगर पंचायत भवन में मुखिया राकेश सिंह उर्फ पेड़ा सिंह, उदवन्तनगर थाना में थानाध्यक्ष शशिभूषण प्रसाद, गजराजगंज ओपी प्रभारी चंदन कुमार, ग्रीन पार्क विभावरी शिक्षा निकेतन में प्रचार्य सत्येन्द्र कुमार सिन्हा, सरस्वती शिशु मंदिर में प्रधानाचार्य विकास दूबे,राम जानकी हाई स्कूल+2 में प्रधानाध्यापक राजीव पाण्डेय, मध्य विद्यालय एड़ौरा में प्रधानाध्यापक मनोज किरण, उ म वि कोहड़ा में मनोरंजन कुमार मनोहर, मां अकली देवी सेवा संस्थान में राम सकल सिंह भोजपुरिया, म वि कसाप में बलराम प्रसाद, उ म वि बेलाउर शशि कांत उपाध्याय, हाई स्कूल व मध्य विद्यालय छोटा सासाराम में प्रधानाध्यापक प्रमोद राम व संजय कुमार सिंह, सोनपुरा पंचायत में मुखिया मीनता देवी, कसाप पंचायत में मुखिया पंकज कुमार, कुसुम्हां पंचायत में मुखिया अभय कुमार सिंह, सरथुआ पंचायत में मुखिया राकेश सिंह, मसाढ़ पंचायत में मुखिया प्रिया देवी, सोनपुरा ग्राम कचहरी में सरपंच संक्रांति देवी,नवादावेन ग्राम कचहरी में सरपंच विंदू कुमारी ने झंडोत्तोलन किया। प्रखण्ड मुख्यालय में कार्यक्रम के दौरान बीडीओ अरुण सिंह, सीओ शैलेन्द्र कुमार, उपप्रमुख चिंता देवी, पूर्व उपप्रमुख कमलेश सिंह, अंचल निरीक्षक अनिल कुमार सिंह, गुड्डू सिंह, अर्जुन सिंह, राजेश कुमार, शैलेन्द्र कुमार, प्रीतम प्रकाश मौजूद थे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Read More

Recent