Wednesday, April 22, 2026
HomeTrendingप्रसव केन्द्र पर तैनात एएनएम व स्टाफ नर्स का हुआ प्रशिक्षण

प्रसव केन्द्र पर तैनात एएनएम व स्टाफ नर्स का हुआ प्रशिक्षण

-

  • प्रसव केन्द्र पर तैनात एएनएम व स्टाफ नर्स का हुआ प्रशिक्षण

  • सीएमओ ने दिये मूल मंत्र, कहा: देखभाल के साथ दें जरूरी जानकारी

तेजस टूडे ब्यूरो
एनके मिश्र
लखीमपुर खीरी। सीएमओ ऑफिस सभागार में सोमवार को जन्म मृत्यु पंजीकरण प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ जहां जनपद के समस्त डिलीवरी प्वाइंट पर तैनात एएनएम व स्टाफ नर्स को प्रशिक्षित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सीएमओ डॉ संतोष गुप्ता ने किया। इस दौरान कार्यक्रम के नोडल अधिकारी/एसीएमओ डॉ एसपी मिश्रा सहित एसीएमओ डॉ आरएम गुप्ता मौजूद रहे।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में बोलते हुए सीएमओ डा. गुप्ता ने कहा कि प्रसव के बाद मरीज को 48 घंटे से पहले डिस्चार्ज नहीं करना है, यह महत्वपूर्ण घंटे होते हैं और इस दौरान आपको मरीज के साथ उनके तीमारदारों को मरीज की उचित देखभाल के साथ बच्चों की देखभाल, (ब्रेस्टफीडिंग) स्तनपान कराने का सही तरीका, बच्चों के 6 माह के बाद के आहार की जानकारी, बच्चों में अंतर के लाभ, नसबंदी का लाभ, उन दिनों में मरीज की हाइजीन संबंधी समस्याओं और अति आवश्यक रूप से बताएं। साथ ही इसी समय काल में जन्म प्रमाण पत्र बनाकर देना सुनिश्चित करें।
इस दौरान टीकाकरण संबंधी की जानकारी भी दी गई। फैमिली प्लैनिंग के जरिए मिलने वाले लाभ के लिए एक जानकारी चश्पा करें जिसमें मरीज अपने साथ क्या-क्या लेकर केंद्र पर आए, इसका उल्लेख करें। इनमें आधार कार्ड, आभा आईडी, बैंक पासबुक, आधार लिंक मोबाइल नंबर व उपलब्ध होने पर आयुष्मान कार्ड को लाने की जानकारी दें। जन्म और मृत्यु दोनों की दशा में पंजीकरण व पोर्टल पर एंट्री अवश्य करें। इस अवसर पर तमाम लोग उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

LATEST POSTS

एक किलोमीटर क्षेत्र में फैली भीषण आग की लपटें

एक किलोमीटर क्षेत्र में फैली भीषण आग की लपटें बागवानी एवं भूसा जलकर खाक, फसल कटने से टला बड़ा नुकसानतेजस टूडे ब्यूरो रविन्द्र चौधरी कालपी, (जालौन)।...

सड़कों पर मौत का खेल

सड़कों पर मौत का खेल हाईवे पर लोडर में ठूंसकर भरे लोग, आरटीओ की लापरवाही उजागरतेजस टूडे ब्यूरो रविन्द्र चौधरी उरई, (जालौन)। रावतान स्टेट हाईवे पर...

सीसी टीम के लिये प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

सीसी टीम के लिये प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजिततेजस टूडे ब्यूरो अब्दुल शाहिद बहराइच। पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव के आदेश क्रम में जनपद में सड़क दुर्घटनाओं एवं उनमें...

बैठक में नहीं आये जिम्मेदार अधिकारी

बैठक में नहीं आये जिम्मेदार अधिकारीतेजस टूडे ब्यूरो बृजेन्द्र कुमार सुमेरपुर, हमीरपुर। राजकीय नलकूपों की दुर्दशा को ठीक करने के लिए ब्लॉक प्रमुख द्वारा बुलाई गई...

Follow us

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Most Popular