‘एमए पास’ के ट्रेलर ने रिलीज़ होते ही जीता लोगों का दिल

‘एमए पास’ के ट्रेलर ने रिलीज़ होते ही जीता लोगों का दिल

हैदर
मुम्बई। ‘बीए पास’ सीरीज़ की दो अद्भुत फ़िल्में पेश करने के बाद प्रोडक्शन कंपनी फ़िल्मीबॉक्स अब पेश करने जा रहा है इसी कड़ी की अगली और तीसरी फ़िल्म जो इसी‌ सीरीज़‌ की पिछली दोनों फ़िल्मों‌ से और भी ज़्यादा रोचक और दिलचस्प साबित होगी। इस‌ नई‌ पेशकश का नाम‌ है ‘एमए पास (सरकारी नौकरी)’ जो एक दिलचस्प पारिवारिक कॉमेडी फ़िल्म होगी.

फ़िल्म के ट्रेलर में एक साधारण परिवार को देखा जा सकता है जो तनाव में रहने के साथ-साथ अक्सर हैरान-परेशान भी नज़र आता है.‌ उल्लेखनीय है कि फ़िल्म के ट्रेलर ने रिलीज़ होते ही लोगों में भारी उत्सुकता जगा दी है और इसे बड़ी तादाद में लोग इस पसंद कर‌ रहे हैं।

यहां‌ देखें फ़िल्म का ट्रेलर

अक्षय कुमार के निर्देशन में बन रही इस फ़िल्म में सन्नी सचदेव मुख्य किरदार में नज़र आएंगे. सन्नी का जन्म दिल्ली में है जबकि उनकी परवरिश कर्नाटक के शहर बंगलूरू में हुई है. इससे पहले उन्होंने ऑल्ट बालाजी की ‘गंदी बात’ और ज़ी5 के वेब सीरीज़ ‘द स्टेट ऑफ़ द सीज’ में अभिनय किया था. सन्नी अब ‘एमए पास (सरकारी नौकरी)’ में लीड किरदार‌ में दिखाई देंगे। एक इंस्टाग्राम मॉडल से अभिनेत्री बनी मुस्कान‌ मेहता इस फ़िल्म में सन्नी सचदेव के अपोज़िट अहम रोल‌ में दिखाई देंगी.

मुस्कान ने इससे पहले कई म्यूज़िक वीडियोज़ में काम किया है और वो सिनेप्राइम के वेब शो ‘गुड गर्ल्स ब्राइड नाइट्स’ में भी नज़र आ चुकी हैं. ‘एमए पास’ फ़िल्म में जो अन्य कलाकार अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे, उनमें अर्जुन फौजदार, संतोष मल्होत्रा, मुकेश चंदेल्ला और टंडन तिलकधारी का शुमार है। यह फ़िल्म फ़िल्मीबॉक्स के बैनर तले नरेंद्र सिंह के सहयोग से बनी है जिसका निर्देशन अक्षय कुमार ने किया है जबकि फ़िल्म की कहानी दीप चुघ ने लिखी है. ‘एमए पास (सरकारी नौकरी)’ 22 नवंबर, 2022 को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज़ की जाएगी।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

कोई भी विद्यार्थी छात्रवृत्ति से वंचित न रहे: जिलाधिकारी

ADD From Durga City Hospital And Trauma Center With Neuro ICU And Critical Care Naiganj, Prayagraj Main Road, Jaunpur Hearty congratulations and best wishes on the auspicious occasion of Dhanteras and Deepawali.

Tearful tribute on the death of former Chief Minister of Uttar Pradesh and Patron of Samajwadi, respected Mulayam Singh Yadav: Vivek Yadav (SP leader), Jaunpur

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला