Tuesday, May 12, 2026
HomeTrendingगोण्डा-लखनऊ हाईवे पर हुआ दर्दनाक हादसा

गोण्डा-लखनऊ हाईवे पर हुआ दर्दनाक हादसा

-

  • गोण्डा-लखनऊ हाईवे पर हुआ दर्दनाक हादसा

  • 5 वर्षीय शिवानी की हुई मौत, परिजनों ने किया चक्काजाम

तेजस टूडे मण्डल ब्यूरो
मुसैब अख्तर
गोण्डा। जिले में गुरुवार दोपहर करीब 2 बजे गोंडा-लखनऊ हाईवे पर एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया जिसमें 5 वर्षीय मासूम बच्ची शिवानी सिंह की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई जबकि एक अन्य बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर चक्का जाम कर दिया और जमकर विरोध प्रदर्शन किया।
मिली जानकारी के अनुसार थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के जगन लाला पुरवा, बालपुर जाट निवासी सुनील सिंह की पुत्री शिवानी सिंह अपने पिता के साथ सड़क किनारे खड़ी थी। तभी गोंडा से लखनऊ की ओर जा रही एक तेज रफ्तार मारुति वैन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि शिवानी की मौके पर ही मौत हो गई जबकि पास में खड़ी एक अन्य बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद आक्रोशित परिजन और स्थानीय लोग मौके पर एकत्र हो गए और शव को सड़क पर रखकर हाईवे जाम कर दिया। इस दौरान यातायात पूरी तरह बाधित हो गया और दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। प्रदर्शन के दौरान मौके पर पहुंची देहात पुलिस को भी लोगों के आक्रोश का सामना करना पड़ा।
परिजनों और पुलिसकर्मियों के बीच धक्का-मुक्की भी हुई जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सूचना पर पहुंचे देहात कोतवाल शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया। उन्होंने कहा कि हादसे में शामिल वाहन को कब्जे में ले लिया गया है और विधिक कार्रवाई की जा रही है। वहीं मृत बच्ची के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना से पूरे क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है। ग्रामीणों ने प्रशासन से दोषी वाहन चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई और पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग किया है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 

 

 

 

 

 

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

 

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

 

 

LATEST POSTS

मेधावी छात्र-छात्राओं को स्कॉलरशिप प्रदान करके किया गया सम्मानित

मेधावी छात्र-छात्राओं को स्कॉलरशिप प्रदान करके किया गया सम्मानिततेजस टूडे ब्यूरो रूपा गोयल बांदा। भागवत प्रसाद मेमोरियल कैंपस (सीबीएसई बोर्ड) में मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान किया...

स्वाभिमान पर्व का हुआ आयोजन, बामदेवेश्वर मन्दिर में उमड़ा आस्था का सैलाब

स्वाभिमान पर्व का हुआ आयोजन, बामदेवेश्वर मन्दिर में उमड़ा आस्था का सैलाबतेजस टूडे ब्यूरो रूपा गोयल बांदा। अटूट आस्था के 1000 वर्ष" के संकल्प के साथ...

राष्ट्र रक्षक वीर शिरोमणि महाराजा सुहेलदेव विजय महोत्सव का हुआ आयोजन

राष्ट्र रक्षक वीर शिरोमणि महाराजा सुहेलदेव विजय महोत्सव का हुआ आयोजनतेजस टूडे ब्यूरो अब्दुल शाहिद बहराइच। राष्ट्र रक्षक वीर शिरोमणि महाराजा सुहेलदेव विजय महोत्सव कार्यक्रम महाराजा...

इंसानियत की मिसाल बनी फखरपुर की घटना

इंसानियत की मिसाल बनी फखरपुर की घटनातेजस टूडे ब्यूरो अब्दुल शाहिद बहराइच। लखनऊ हाईवे पर फखरपुर के करीब दो कारों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई।...

Follow us

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Most Popular