यातायात नियमों के उल्लंघन पर यातायात पुलिस ने की सख्त कार्यवाही, 109 वाहनों का ई-चालान
तेजस टूडे ब्यूरो
अब्दुल मोबीन सिद्दीकी
बलरामपुर। पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय एवं क्षेत्राधिकारी यातायात वीरसेन सिंह के पर्यवेक्षण में प्रभारी यातायात उमेश सिंह द्वारा मय टीम विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की गई। बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट, बिना ड्राइविंग लाइसेंस, गलत दिशा में वाहन चलाने तथा 3 सवारी बैठाने वाले वाहन चालकों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध चालान समन की कार्रवाई की गई। इसके अतिरिक्त ड्रंक एंड ड्राइव अभियान के अंतर्गत नशे की हालत में वाहन चलाने वाले चालकों एवं मॉडिफाइड साइलेंसर लगे वाहनों के विरुद्ध भी सघन चेकिंग कर कार्रवाई की गयी।
अभियान के दौरान कुल 109 वाहनों का ई-चालान करते हुए 1,86,000 का समन शुल्क लगाया गया। यातायात पुलिस द्वारा आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करते हुए हेलमेट एवं सीट बेल्ट के प्रयोग तथा सुरक्षित वाहन संचालन हेतु प्रेरित किया जिससे सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके तथा आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। यातायात पुलिस बलरामपुर सभी नागरिकों से अनुशासित होकर यातायात नियमों का पालन करने और शराब पीकर वाहन न चलाने की अपील करती है। सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने हेतु इस प्रकार के औचक निरीक्षण और चेकिंग अभियान भविष्य में भी निरंतर जारी रहेंगे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।








600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।








600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA







