यातायात पुलिस ने 5 आटो को मोटर वाहन अधिनियम में किया सीज
तेजस टूडे ब्यूरो
अब्दुल शाहिद
बहराइच। पुलिस महानिरीक्षक देवीपाटन परिक्षेत्र गोण्डा के आदेशों के अनुपालन में जनपद में अवैध रुप से संचालित होने वाले स्टैंड के विरुद्ध कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है। उक्त निर्देशों के क्रम में पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव एवं अपर पुलिस अधीक्षक नगर आयुष विक्रम सिंह के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी यातायात राज सिंह के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक यातायात राम प्रकाश ने यातायात पुलिस टीम के साथ जनपद के विभिन्न क्षेत्रों, शहर क्षेत्र में सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया। अवैध स्टैंड के विरुद्ध अभियान के दौरान क्षेत्राधिकारी यातायात राज सिंह यादव, यात्री कर परिवहन अधिकारी अवधराज गुप्ता तथा प्रभारी निरीक्षक यातायात राम प्रकाश द्वारा संयुक्त रुप से चेकिंग करते हुए चर्च तिराहे पर अवैध रुप से आटो/ई—रिक्शा लगाकर सवारी भरने वाले वाहनों के विरुद्ध कार्यवाही की गयी। मौके पर पाये गये 5 आटों को मोटरवाहन अधिनियम के अन्तर्गत सीज कर यातायात कार्यालय पर खड़ा कराया गया। चर्च तिराहा से कटी चौराहा तक तथा चर्च तिराहा से पानी टंकी चौराहा तक रोड किनारे लगे अवैध अतिक्रमण को हटवाया गया। जनपद में अवैध स्टैंड को पुर्नव्यवस्थापित होने से रोकने हेतु यह कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।








600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

