यातायात पुलिस ने ई-रिक्शा में छूटा बैग किया बरामद
तेजस टूडे ब्यूरो
गोण्डा। पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल के निर्देशन में जनपद पुलिस ने त्वरित एवं संवेदनशील पुलिसिंग का परिचय देते हुए एक महिला का आभूषणों व कपड़ों से भरा गुमशुदा बैग कुछ ही समय में खोजकर सकुशल बरामद कर पीड़िता को सुपुर्द किया। बीते 28 मई को राधिका पत्नी सहदे श्याम सिंह निवासी ग्राम प्रतापपुर, पोस्ट चतरौली, थाना कर्नलगंज ने यातायात कार्यालय पर सूचना दी कि वह अपने भाई के साथ बस स्टैंड गोण्डा से कर्नलगंज जाने हेतु ई-रिक्शा पर समय लगभग 14ः30 बजे सवार हुई थीं। कर्नलगंज पहुंचकर उतरने के दौरान उनका एक बैग ई-रिक्शा में ही छूट गया है। पीड़िता की सूचना पर पुलिस अधीक्षक के दिशा-निर्देश पर यातायात पुलिस द्वारा तत्काल कार्यवाही की गई। यातायात टीम ने सीसीटीवी कैमरों की मदद से ऑटो पर अंकित टोकन संख्या 316 की पहचान कर संबंधित ऑटो का पता लगाया। तत्पश्चात ऑटो चालक मो0 इरफान को पूछताछ हेतु यातायात कार्यालय बुलाया गया। आवश्यक पूछताछ के उपरांत गुमशुदा बैग बरामद कर समस्त सामग्री सहित पीड़िता को सुरक्षित रूप से सुपुर्द किया गया।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।








600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA







