पर्यटन मंत्री ने जनसुनवाई कर सुनीं जन समस्याएं
पर्यटन मंत्री ने जनसुनवाई कर सुनीं जन समस्याएं
आशीष उपाध्याय
सिरसागंज, फिरोजाबाद। नगर में पर्यटन मंत्री ने जनसुनवाई के दौरान काफी संख्या में पहुंचे फरियादियों की समस्याओं को सुना और उनके निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। मंत्री के आवास पर लगे जनता दरबार में सुबह से ही फरियादियों की भीड़ उमड़ पड़ी और सभी ने अपने प्रार्थना पत्र के माध्यम से अपनी समस्याओं को कैबिनेट मंत्री के समक्ष प्रस्तुत करते हुए निस्तारण की मांग की।
उत्तर प्रदेश सरकार के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री ठा. जयवीर सिंह ने रविवार को अपने निज निवास कुंजपुरा रोड पर जनता दरबार लगाकर जनता की समस्याओं को सुना। जनसुनवाई के दौरान मंत्री ने जनपद व आसपास क्षेत्र से आये फरियादियों की शिकायतों को एक एक कर सुना और उन्हें सम्बन्धित अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध निस्तारण करने के निर्देश दिये और कहा कि जनता की समस्याओं को स्थानीय स्तर पर त्वरित गति से गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करना सुनिश्चित करें। इस दौरान काफी संख्या में शिकायतकर्ता अपनी शिकायतों को लेकर मंत्री के आवास पर पहुंचे। जिनमें अधिकतर शिकायतें अवैध कब्जे व जमीनी विवाद से सम्बन्धित रहीं। वहीं उपस्थित अधिकारियों द्वारा उनकी शिकायतों को शीघ्र निस्तारित किये जाने का भरोसा दिलाया गया। इस अवसर पर उपजिलाधिकार विवेक कुमार मिश्रा, पुलिस क्षेत्राधिकारी देवेन्द्र सिंह, थाना प्रभारी निरीक्षक उदयवीर सिंह मलिक के अलावा अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।